{"_id":"5a7894d84f1c1ba32a8b5cb0","slug":"171517851864-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवर ब्रिज निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवर ब्रिज निर्माण की धीमी गति से लोग परेशान
Updated Mon, 05 Feb 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ज्वालापुर में ऊंचे पुल पर चल रहे रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण की धीमी गति से लोग जाम से परेशान हैं। ओवरब्रिज निर्माण से आर्यनगर से सीधे ज्वालापुर कोतवाली तक जाने वाला मार्ग 13 महीने से बंद होने से ट्रैफिक को ज्वालापुर रेलवे फाटक से निकाला जा रहा है।
ट्रेनों की आवाजाही के चलते फाटक अक्सर बंद रहता है। ऐसे में फाटक के दोनों और वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। इसके अलावा हरिद्वार से ज्वालापुर कोतवाली की ओर जाने के लिए लोगों को ट्रक यूनियन मार्ग का प्रयोग करना पड़ रहा है। ऐसे में वाहनों के अत्यधिक दबाव से दिन भर जाम की स्थिति बनी रहती है। व्यापारी नेता विपिन गुप्ता व सतीश विरमानी ने बताया कि ओवर ब्रिज का निर्णाण धीमी गति से होने से व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे के अधिकारियों को निर्माण जल्द पूरा कराने के लिए ज्ञापन देने के बाद भी कार्य में कोई तेजी नहीं आई है। समाजसेवी कमल खड़का ने बताया कि उपनगरी ज्वालापुर हरिद्वार की व्यापारिक नगरी है। पूरी पंचपुरी के लोग खरीदारी के लिए ज्वालापुर आते हैं। लेकिन सड़कों पर हर समय जाम की स्थिति होने से सबको दिक्कतें होती है। स्कूली बच्चे भी जाम से प्रभावित हो रहे हैं। वाहनों के जाम की वजह से प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाता है। जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी विपरीत असर पड़ता है।
विज्ञापन