फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सड़क पर उतरे कांग्रेसी फूंका केंद्र का पुतला

सड़क पर उतरे कांग्रेसी फूंका केंद्र का पुतला

Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
Updated Sat, 19 May 2018 12:09 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर उतरे कांग्रेसी फूंका केंद्र का पुतला

विज्ञापन
हरिद्वार।
कर्नाटक में बहुमत को दरकिनार कर भाजपा को सरकार बनाने का मौका देने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को लोकतंत्र बचाओ दिवस मनाया। इस दौरान रानीपुर मोड़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा और केंद्र सरकार पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगाते हुए केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कांग्रेस की प्रदेश उपाध्यक्ष और महिला कांग्रेस की प्रभारी डा. संतोष चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार देश में लोकतंत्र की हत्या करने पर तुली है। नैतिकता और संवैधानिक मूल्यों को ताक पर रखकर भाजपा केवल सत्ता पाने के लिए लालायित हो रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि अल्पमत में होते हुए भी भाजपा को सरकार बनाने का मौका देना विधायकों की खरीद फरोख्त को बढ़ावा देने के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस के कांग्रेस के महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि भाजपा अनैतिक तरीके अपनाकर सत्ता हथियाने में जुटी है। बहुमत नहीं होने के बावजूद गोवा, मणिपुर में धनबल का प्रयोग कर भाजपा ने सरकार बनाई। ज्वालापुर ब्लॉक अध्यक्ष यशवंत सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार के इशारे पर अलोकतांत्रिक तरीके से सरकार का गठन कर तानाशाही रवैया अपनाया गया। पूनम भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री जनता को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।सरकारी मशीनरी का भी जमकर दुरुपयोग किया जा रहा है। प्रदर्शन करने वालों में तरुण नैयर, पराग चाकलान, सुनील सेठी, चौधरी बलजीत सिंह, वीएस तेजियान, सतेंद्र वर्मा, अशोक उपाध्याय, रणधीर सिंह, विमला पांडेय, निशा शर्मा, सुषमा सहगल, जाफिर अंसारी, शाहनवाज, मनोज जाटव, हिमांशु बहुगुणा, राजेंद्र प्रसाद बडोला आदि कार्यकर्ता शामिल रहे। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed