फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   अप्रैल में टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5 प्रतशित की छूट

अप्रैल में टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5 प्रतशित की छूट

Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
Updated Wed, 04 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
अप्रैल में टैक्स जमा करने पर मिलेगी 5 प्रतशित की छूट
हरिद्वार। नगर निगम प्रशासन ने अपने व्यावसायिक करदाता भवन स्वामियों को इसी माह टैक्स जमा करने पर पांच प्रतिशत की छूट देने का ऑफर दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि यह छूट उन भवन स्वामियों और काबिज व्यक्ति को मिलेगी को दिया जाएगा जो चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 का टैक्स इसी माह जमा कराएंगे। इससे करदाताओं को टैक्स समय पर जमा कराने की आदत पड़ेगी। अब तक भवन स्वामी साल के अंत या मार्च तक टैक्स जमा करने का इंतजार करते हैं। कहा कि भवन स्वामी अप्रैल में टैक्स जमा करते हैं तो उन्हें 5 प्रतिशत की छूट का लाभ मिलेगा। यह लाभ नगर निगम के 3112 व्यावसायिक संपत्ति पर काबिज लोग उठा सकते हैं। नगर आयुुक्त ने बताया कि छूट के साथ संपत्ति टैक्स की वसूली के लिए कर निरीक्षक तथा राजस्व संग्रहकर्ताओं को निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही नगर निगम का कर एवं राजस्व विभाग आवासीय संपत्ति टैक्स के खातों का रजिस्टर बनाने का काम भी लगभग पूरा कर लिया है। इससे लोगों को अपना संपत्ति कर जमा कराने में सुविधा होगी। नगर निगम वित्तीय वर्ष के अंतिम दो-तीन महीनों में संपत्ति कर की वसूली की परंपरा पर पार पाने की कोशिश कर रहा है। इसके लिए वित्तीय वर्ष प्रारंभ होने के समय से ही राजस्व वसूली की व्यवस्था बनाई जा रही है। जो भवन स्वामी अभी तक भी अपना स्वकर फार्म भरकर अपना टैक्स जमा नहीं कर पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed