{"_id":"5d1f9cec8ebc3e3ca70ae93b","slug":"15623528517-haridwar-news187","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी को गोद लेने वालों की लगी लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी को गोद लेने वालों की लगी लाइन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। हरकी पैड़ी से सटे गंगा घाट पर मिली चार दिन की बच्ची को गोद लेने के लिए लोगों की लाइन लग गई है। महिला अस्पताल में भर्ती नवजात के भविष्य का फैसला बाल कल्याण समिति करेगी।
बृहस्पतिवार तड़के हाथी पुल से सटे गंगा घाट पर एक नवजात बच्चे को रोड़ीबेलवाला चौकी पुलिस ने बरामद किया था। प्लास्टिक के कट्टे पर लाल रंग के फ्राक में छोड़ दी गई मासूम के सिरहाने एक दूध की बोतल भी पड़ी थी। चिकित्सकों की देखरेख में मासूम को रखा गया है। शुक्रवार को कई लोग बच्ची को गोद लेने के लिए शहर कोतवाली पहुंचे। हरिद्वार ही नहीं ऋषिकेश, डोईवाला, रायवाला और छिददरवाला तक से लोग यहां पहुंचे। पुलिस ने उन्हें गोद लेने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराया। आमजन महिला अस्पताल पहुंचकर मासूम की एक झलक पाने को बेताब दिखाई दिए। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी की माने तो मासूम की हालात सामान्य है। उसे बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया गया है। अब बाल कल्याण समिति ही नवजात के भविष्य को लेकर फैसला करेगी।