फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   2 शक्तिपीठ मंदिर कर स्थापना की कवायद हुई तेज

52 शक्तिपीठ मंदिर कर स्थापना की कवायद हुई तेज

Sun, 30 Jun 2019 10:14 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sun, 30 Jun 2019 10:14 AM IST
विज्ञापन
2 शक्तिपीठ मंदिर कर स्थापना की कवायद हुई तेज
- फोटो : फाइल फोटो

जूना अखाड़े के महंत शिवम पुरी उर्फ त्रिकालदर्शी महाराज ने कहा कि हरिद्वार में बनने वाला 52 शक्ति पीठ मंदिर यहां की आध्यात्मिकता को और ज्यादा बढ़ाएगा। यह देश का अति धार्मिक महत्व वाला भव्य मंदिर बनेगा। उन्होंने प्रशासन से जल्दी मंदिर का निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन


महंत शिवम पुरी त्रिकालदर्शी ने सबसे पहले प्रशासन के सामने 52 शक्तिपीठ मंदिर बनाने का प्रस्ताव रखा था। हरिद्वार में आध्यात्मिक और पर्यटन की दृष्टि से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कुछ और ऐसे स्थल विकसित करने पर प्रशासन लंबे समय से विचार कर रहा है, जिससे हरिद्वार आने वाले श्रद्धालु यहां 2 से 3 दिन तक ठहर सकें। इस दिशा में महंत त्रिकालदर्शी का प्रस्ताव अधिकारियों को खूब भाया था।
विज्ञापन


इस पर प्रशासन ने पहल भी शुरू कर दी है। कनखल में नक्षत्र वाटिका के पास की जमीन को 52 शक्ति पीठ मंदिर के निर्माण के लिए चिह्नित किया गया है। यह जमीन वन विभाग की है, जिसे मंदिर निर्माण तथा सिंचाई विभाग के पास स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। 2021 में होने वाले कुंभ से पहले मंदिर तैयार करने की प्रशासन की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के अंतर्गत जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल और सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने महंत त्रिकालदर्शी के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से चर्चा की। महंत शिवमपुरी त्रिकालदर्शी ने बताया कि 52 शक्ति पीठ दुनिया भर में स्थित देवी मंदिरों का ऐसा सामूहिक आध्यात्मिक स्थल होगा, जहां एक ही स्थल पर सभी देवियों तथा शक्तिपीठों के दर्शन किए जा सकेंगे। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। जिला पर्यटन अधिकारी सीमा नौटियाल ने बताया कि महंत त्रिकालदर्शी के साथ बैठक कर प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत चर्चा की गई है। पूरी रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed