{"_id":"5d0fbdca8ebc3e6ba5176ceb","slug":"15613126972017-haridwar-news28","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिया के निर्माण के लिए 17 लाख रुपये स्वीकृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिया के निर्माण के लिए 17 लाख रुपये स्वीकृत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
जिला मुख्यालय से दर्जनों गांवों को जोड़ने वाले पुल की मरम्मत के लिए 17 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता दीपक ने बताया कि गत वर्ष हुई भारी बारिश में पुल के तीन पिलर क्षतिग्रस्त होने के कारण धंस गए थे। जिस कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया गया था।
बरसात के मद्देनजर विभागीय स्तर पर ही लगभग 17 लाख की लागत से पुल की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पिलर्स के सामने आरसीसी की एक प्रोटेक्शन वाल व रपटे का निर्माण कराया जा रहा है। इससे नदी में बरसात के पानी के तेज बहाव से पिलर्स के पास की मिट्टी की कटान की रोकथाम की जा सके। ठेकेदार को 15 दिन के अंदर ही कार्य को पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।