फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   उक्रांद संघर्ष करेगा और प्रदेशवासियों के सपने पूरे होंगे: पंवार

उक्रांद संघर्ष करेगा और प्रदेशवासियों के सपने पूरे होंगे: पंवार

Sun, 23 Jun 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
उक्रांद संघर्ष करेगा और प्रदेशवासियों के सपने पूरे होंगे: पंवार

विज्ञापन
फोटो समाचार ...............
उक्रांद संघर्ष करेगा और प्रदेशवासियों के सपने पूरे होंगे: पंवार
- उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने भाजपा और कांग्रेस पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। उक्रांद के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि उत्तराखंड राज्य के गठन में उक्रांद की प्रमुख भूमिका रही है। लेकिन, राज्य गठन के बाद बारी-बारी से प्रदेश की सत्ता संभाल रही भाजपा और कांग्रेस ने राज्य गठन के लिए कुर्बानी देने वालों के सपनों को चकनाचूर किया है।
उन्होंने कहा कि दोनों दल ने मिलकर राज्य को लूटने का काम किया है। उक्रांद राज्य की सत्ता में आने पर ही उत्तराखंड का विकास और शहीदों के सपने पूरे होंगे। इसके लिए दल जनता के बीच जाकर राज्य के लोगों का खोया विश्वास पुन: अर्जित करेगा। भ्रष्टाचार के मामलों में कांग्रेस व भाजपा में अघोषित समझौता होने के कारण भ्रष्टाचार पर रोक नहीं लग पा रही है। इस दौरान नितिन सैनी, एमडी शर्मा, सरिता पुरोहित, संजय चौहान, डॉ. राजवीर सिंह पुंडीर, दीपक गोनियाल, धर्मेंद्र कौशिक, मनोज कुमार, सरदार देशा सिंह, राजीव देशवाल, विजय पाल, जयंती अमोली, नसीम अहमद, आजादवीर, शंकर उपाध्याय, दारा सिंह, दीपक चौहान, मास्टर अशोक शर्मा, मास्टर मान सिंह, धर्मेद्र यादव, सुधीर रावत, विवेक कुमार, हेमंत बिष्ट, विमल चंद्रा, अशोक चौहान, लाखन चौहान, नीटू सिंह, किरण दास, अनीता, पूनम गुप्ता, दिव्या भारती, आसिमा खान, सचिन चौहान आदि कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

----------------

श्रमिकों के साथ किसानों की समस्या उठाएगा उक्रांद: राकेश
- उक्रांद के दोबारा जिलाध्यक्ष बनने पर राकेश राजपूत का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रांति दल के हरिद्वार के दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने पर राकेश राजपूत ने कहा कि दल के उद्देश्यों को पूरा किया जाएगा। सिडकुल में स्थानीय निवासियों को नौकरी दिलाने के साथ श्रमिकों के शोषण के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने किसानों के हितों को भी उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को प्रेसक्लब में उत्तराखंड क्रांति दल पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष और संरक्षक मंडल के सदस्य त्रिवेंद्र सिंह पंवार कीअध्यक्षता में और केंद्रीय पर्यवेक्षक व चुनाव अधिकारी डीके पाल की मौजूदगी में जिला सम्मेलन किया गया। सर्वसम्मति से उक्रांद का जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत को चुना गया। कार्यकर्ताओं ने राकेश राजपूत का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद पत्रकार वार्ता करते हुए जिलाध्यक्ष राकेश राजपूत ने कहा कि पार्टी को मजबूती के लिए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम जारी है। अब ग्रामीण क्षेत्रों में पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए लोगों को जोड़ा जाएगा। पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार ने कहा कि 24-25 जुलाई को हरिद्वार में होने वाले यूकेडी के वार्षिक अधिवेशन में वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed