फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   दलों की राजनीति ने व्यापार मंडल को दलदल में फंसा दिया: चौधरी

दलों की राजनीति ने व्यापार मंडल को दलदल में फंसा दिया: चौधरी

Sun, 23 Jun 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
दलों की राजनीति ने व्यापार मंडल को दलदल में फंसा दिया: चौधरी
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन

व्यापार मंडल के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि व्यापारियों के कुछ गुट राजनीतिक दलों की इकाइयां बनकर काम कर रहे हैं। अपनी निजी राजनीति चमकाने के लिए कुछ लोगों ने व्यापार मंडलों को राजनीतिक पार्टियों के दफ्तर में गिरवी रखा है। अब पूरे प्रदेश में भ्रमण कर हर व्यापारी को बिना किसी राजनीतिक भेदभाव के एक ऐसा मंच देंगे, जहां व्यापारी अपनी समस्या को खुलकर उठा सके। उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति ने व्यापार मंडलों को दलदल में फंसा दिया है।
रविवार को आर्यनगर चौक स्थित एक होटल में व्यापार मंडल की बैठक हुई, जिसमें सर्वसम्मति से संजीव चौधरी को व्यापार मंडल का प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने कहा कि हरिद्वार में व्यापार मंडल की सभी इकाई गठित होने के बाद अब पूरे प्रदेश में व्यापार मंडल की जिला और शहर इकाइयां गठित कर व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा। प्रदेश भर के व्यापारियों की समस्याओं को सरकार के सामने उठाया जाएगा।
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष डॉ. विशाल गर्ग, लक्सर नगर अध्यक्ष मनोज वर्मा, शहर अध्यक्ष ज्वालापुर राजीव तुम्बड़िया, तहसील महामंत्री सिद्धार्थ कौशिक, महानगर अध्यक्ष नाथीराम सैनी, शहर अध्यक्ष कनखल पंकज सन्नी, सुधीश श्रोत्रिय, अशोक गिरी, शहर अध्यक्ष रुड़की अमित गर्ग, सिडकुल शहर अध्यक्ष रवि मिश्रा, ऋषिकेश व्यापार मंडल से दीपक भट्ट, अमित भट्ट, डोईवाला से रूपेश अग्रवाल, पुनीत कुमार, संजीव कुमार, विपिन चौधरी, अरविंद चौधरी आदि व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed