फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : भुल्लर

एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : भुल्लर

Wed, 19 Jun 2019 11:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
एकजुट होकर करना होगा संघर्ष : भुल्लर
हरकी पैड़ी - फोटो : instagram

ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार

विज्ञापन


युवक कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने कहा कि वर्तमान समय कांग्रेस के लिए कठिन है, लेकिन सभी को एकजुट होकर काम करना होगा।

बुधवार की शाम को सुमित्तर भुल्लर के हरकी पैड़ी पर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों व फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया गया। सुभाष घाट स्थित कांग्रेस कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रीतियों नीतियों को घर घर पहुंचने के लिए अभियान चलाया जाएगा। भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ भी जनजागरण अभियान भी चलाया जाएगा।
विज्ञापन

 

 

सभा का संचालन हरिद्वार विधानसभा अध्यक्ष नितिन तेश्वर और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अध्यक्ष राव अफाक अली ने किया। सभा के उपरांत कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर बैरागी कैंप में गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष रवि बहादुर, पूर्व पार्षद अशोक शर्मा, किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव, जिला महासचिव अरशद ख्वाजा, शाहनवाज, प्रदेश महासचिव अरुण कुमार, सचिन अग्रवाल, अमन गर्ग, दीपिका बहादुर, रविश भटीजा, दीपक जखमोला आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन


नहीं पहुंचे जिला और 10 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
युवक कांग्रेस के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के हरिद्वार में हुए स्वागत कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अमरदीप रोशन के साथ 10 विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष नहीं पहुंचे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष विक्रम रावत रुड़की में आए थे तो उनके स्वागत कार्यक्रम में थे। उन्होंने बताया कि युवक कांग्रेस के संविधान के अनुसार कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति नहीं हो सकती है। हाईकमान ने जो निर्णय लिया है उसका स्वागत है। उन्हें हरिद्वार के किसी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed