फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   हरियाणा के बच्चे को भिखारी महिला ने किया था अगवा

हरियाणा के बच्चे को भिखारी महिला ने किया था अगवा

Wed, 19 Jun 2019 10:27 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 19 Jun 2019 10:27 AM IST
विज्ञापन
हरियाणा के बच्चे को भिखारी महिला ने किया था अगवा

गंगा दशहरा स्नान पर्व पर पंतद्वीप पार्किंग से हरियाणा के यात्री परिवार के छह साल के मासूम को एक महिला भिखारी ने अगवा किया था। दिल्ली के नरेला रेलवे स्टेशन पर महिला के चंगुल से छूटकर भाग निकले मासूम को दिल्ली पुलिस ने बरामद करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। हरिद्वार पुलिस की टीम दिल्ली से मासूम और आरोपी महिला को यहां ले आई है। मासूम को परिजन के सुपुर्द कर दिया है।

विज्ञापन


हरियाणा के गांव गन्नौर जिला सोनीपत निवासी पेशे से रिक्शा चालक देवेंद्र अपने परिवार के साथ हरिद्वार गंगा स्नान के लिए आया था। पत्नी सुमन, बड़ा बेटा अनुराग (8) और छोटा बेटा कुणाल (6) साथ में थे। पंतद्वीप पार्किंग गंगा घाट पर उसकी पत्नी सुमन जब स्नान कर रही थी तब छोटा बेटा कुणाल अचानक गायब हो गया। परिवार ने मासूम की तलाश में पूरा क्षेत्र खंगाला था लेकिन उसका कोई अता नहीं चल सका था। परिजनों ने हरिद्वार पुलिस से इसकी शिकायत की थी। सोमवार शाम दिल्ली पुलिस ने संपर्क साधकर जानकारी दी कि मासूम को नरेला रेलवे स्टेशन पर बरामद कर लिया गया है और अपहरणकर्ता भिखारी महिला भी हत्थे चढ़ी है।
विज्ञापन


दिल्ली पहुंची हरिद्वार पुलिस की टीम मासूम और आरोपी महिला को यहां ले आई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मासूम सोमवार को भिखारी महिला के चंगुल से छूटकर भाग निकला था। आरोपी महिला ने उसे फिर पकड़ लिया और उसके मुंह पर हाथ रखा था। यह देखकर वहां मौजूद एक महिला को संदेह हो गया। महिला ने जब आरोपी महिला का हाथ हटवाकर मासूम से बातचीत की तब उसने बताया कि वह उसकी मां नहीं है। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस को बुलाकर आरोपी महिला और मासूम को उसके सुपुर्द कर दिया। मासूम ने दिल्ली पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ हरिद्वार गया था, जहां से उसे यह अपने साथ ले आई। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने अपना नाम वर्षा पत्नी अशोक निवासी सरस्वती विहार कालोनी सोनीपत हरियाणा बताया। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह भीख मांगने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed