फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   .कांग्रेसी संघर्ष के योद्धा, सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएंगे: अंबरीष

.कांग्रेसी संघर्ष के योद्धा, सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएंगे: अंबरीष

Sat, 01 Jun 2019 11:51 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
.कांग्रेसी संघर्ष के योद्धा, सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएंगे: अंबरीष
हरिद्वार। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेता संघर्ष के योद्धा हैं। अपने सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच में जाएंगे और भरोसा जितने का काम करेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को ज्वालापुर रेलवे फाटक के पास अनुराग पैलेस में कांग्रेस प्रत्याशी अंबरीष कुमार की ओर से जनता का आभार एवं रोजा इफ्तार कार्यक्रम रखा गया था। उन्होंने कहा कि जनता के काम कराएंगे और संघर्ष जारी रहेगा। भगवानपुर विधायक ममता राकेश ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 70 विधानसभा सीटों में से पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे रहे। इन पांच सीटों में चार हरिद्वार जनपद की थी। उन्होंने कहा कि ये दर्शाता है कि हरिद्वार लोकसभा सीट पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम किया। पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि नई पीढ़ी को जाति एवं धर्म में बांटकर जो भय दिखाकर भाजपा ने सत्ता हासिल की है उसकी सच्चाई को लेकर जनता को जागरूक करेंगे। सभी धर्म को एक मंच पर लाकर काम करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद राजेंद्र बॉडी ने कहा कि कांग्रेस की नीतियों को लेकर जनता का विश्वास ग्रहण करने का काम करेंगे। इस दौरान सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया किया राहुल गांधी ही पार्टी के अध्यक्ष रहेंगे। बैठक समाप्त होने के बाद रोजा इफ्तार पार्टी कराई गई। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. संजय पालीवाल, विधायक काजी निजामुद्दीन, ममता राकेश एवं फुरकान अली, मनोहर लाल शर्मा, महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, ग्रामीण जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, पुरुषोत्तम शर्मा, राजेश रस्तौगी, श्रमिक नेता राजबीर चौहान, नईम कुरैशी, विजय सारस्वत, अशोक शर्मा, अरविंद शर्मा, प्रदीप चौधरी, इरफान अंसारी, पार्षद अनुज सिंह, सुहेल अख्तर, अमन गर्ग, सतीश दाबड़े, तहसीन, सुनील कड़च्छ, नितिन तेश्वर, वरुण बालियान, तेलूराम प्रधान, इम्मी इलमास, गुरजीत लहरी, मुनीर आलम, कैलाश भट्ट, जसवंत चौहान, फकीर खान, कृष्णपाल, राजीव भार्गव, नीरज मंगल, गुलबीर सिंह, रामकिशन कोरी, मेहरबान, मुशर्रफ अंसारी, कलीम खान, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed