फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress bad performance in lok sabha election 2019

लोकसभा चुनाव 2019: छह महीने में भी मतदाताओं को साथ नहीं रख पाई कांग्रेस

Sat, 25 May 2019 10:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Sat, 25 May 2019 10:42 AM IST
विज्ञापन
Congress bad performance in lok sabha election 2019
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

पिछले साल ही अक्तूबर में नगर निगम के चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी अनीता शर्मा मेयर चुनी गई थी। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी अन्नु कक्कड़ को 3467 मतों से पराजित किया था। हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर निगम के 37 वार्डों में कांग्रेस की अनीता शर्मा ने भाजपा की अन्नु कक्कड़ से लगभग 800 मतों की बढ़त ली थी। कांग्रेस छह महीने भी मतदाताओं को अपने साथ बनाए रखने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के अंबरीष कुमार को बहुत ही बुरी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा प्रत्याशी डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र में 64435 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के अंबरीष कुमार का स्थानीय व बाहरी का मुद्दा टिक नहीं पाया और उन्हें 21165 मत मिले हैं। शहरी विधानसभा में 43 हजार से अधिक मत भाजपा को मिले।
विज्ञापन


जाहिर है कि कांग्रेस आम लोगों से बुरी तरह से कट चुकी है और उसका कोई भी मुद्दा जनता को अपील नहीं कर रहा है। वर्ष 2000 तक अंबरीष कुमार का शहर में खोटा सिक्का भी चलता था। उनकी राजनीतिक विरासत को भाजपा के मदन कौशिक ने समेट लिया है और वह उत्तराखंड बनने के बाद से छाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस का कोई भी नेता गरीबों की बस्तियों में नहीं झांकता है। किसी गरीब की मदद के लिए पुलिस थाने और कचहरी में खड़ा दिखाई नहीं देता है। मदन कौशिक ने इस काम को बखूबी संभाल रखा है। उनके कार्यकर्ता हर गली और बस्ती में लोगों के साथ रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed