{"_id":"5ce6e773bdec22074e013825","slug":"155863645414-haridwar-news175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मानित जनता को समर्पित है मेरी जीत: निशंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मानित जनता को समर्पित है मेरी जीत: निशंक
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
सांसद के रूप में दूसरी बार हरिद्वार लोकसभा सीट पर जीत का परचम लहराने वाले पूर्व सीएम डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने अपनी जीत हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र की जनता को समर्पित करते हुए कहा कि जनता के इस आशीर्वाद के वे हमेशा ऋणी रहेंगे। पहले कार्यकाल की तरह इस बार भी विकास की किरणें हर क्षेत्र के पहुंचाने के लिए हर संभव कार्य करेंगे।
भेल स्थित मतगणना स्थल पर चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि देश में चुनाव के पहले से ही प्रचंड मोदी लहर चल रही थी। देश की जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कामों पर मुहर लगाई है। नरेंद्र मोदी की अगुवाई में पांच सालों में जिस तरह से देश में हर क्षेत्र में समग्र विकास किया। जनता ने उस प्रगति को न केवल स्वीकार किया बल्कि भविष्य की संभावनाएं देखते हुए उम्मीद भी जताई कि देश को मोदी ही महाशक्ति ही बना सकते है। इसलिए प्रचंड बहुमत भाजपा को मिला है। उन्होंने दावा किया कि मोदी सरकार का यह कार्यकाल देश के लिए चमत्कार से भरा होगा। निशंक ने कहा कि जनता का आशीर्वाद पहली बार भी उन्हें भारी बहुमत के रूप में मिला था और इस बार भी। वे विकास कार्य करके जनता के इस आशीर्वाद की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने लोकसभा क्षेत्र की जनता को भरोसा दिलाया कि विकास की किरणें घर घर तक पहुंचाई जाएगी।