फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पांच विकेट से जीता

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पांच विकेट से जीता

Tue, 21 May 2019 11:28 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पांच विकेट से जीता
हरिद्वार। उत्तराखंड क्रिकेट फाउंडेशन की ओर से भल्ला कालेज स्टेडियम में आयोजित हरिद्वार सुपरलीग क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को जिमखाना क्रिकेट क्लब और महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के बीच मुकाबला हुआ। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने पांच विकेट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जिमखाना क्रिकेट क्लब ने निर्धारित 50 ओवर में 229 रन बनाए, जिसमें कुणाल सिंह ने 75, सत्यम शर्मा ने 52, अमोल बढ़थ्वाल ने 41 रन का योगदान किया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स क्लब की ओर से गेंदबाजी में सौरभ ने 4, प्रताप सिंह ने 2, करण बिष्ट ने 2, अनुज गिरि ने 1 और सचिन रावत ने 1 विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ने 47.2 ओवर में पांच विकेट खोकर मैच जीत लिया। टीम की ओर से हितेश ने 45, उत्कर्ष शर्मा ने 67, अनुज गिरि ने 46, प्रताप सिंह ने 24 व दक्षांत पांडे ने 22 रन बनाए। जिमखाना की ओर से गेंदबाजी में अमोल बढ़थ्वाल ने 2, मुकेश यादव ने 2, सत्यम शर्मा ने 1 विकेट लिया। सौरभ राम को मैन आफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायर की भूमिका मनोज कुमार और विनय कुमार ने निभाई। स्कोर प्रणव मुखर्जी ने रिकार्ड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed