{"_id":"5ce43c2fbdec2207897f27ae","slug":"155846154017-haridwar-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीवीपैट से गणना न होने के विरोध में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीवीपैट से गणना न होने के विरोध में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
हरिद्वार। बहुजन क्रांति मोर्चा, वाल्मीकि महासंघ, बहुजन मुक्ति पार्टी, भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय महिला मूल निवासी संघ डा. आंबेडकर दलित एकता मिशन रुड़की, उत्तराखंड एवं बुद्धिष्ट इंटरनेशनल नेटवर्क आदि के पदाधिकारियों ने वीवीपैट से पर्चियों की गिनती न कराने के खिलाफ चंद्राचार्य चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने इस प्रकार के चुनाव को असंवैधानिक करार दिया।
सभी संगठनों के कार्यकर्ता मंगलवार को देवपुरा चौक पर एकत्रित हुए। यहां सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए चंद्राचार्य चौक तक आए। बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय मूल निवासी और बहुजन मुक्ति पार्टी के भानपान सिंह ने वीवीपैट की पर्चियां का मिलान कराने के आदेश के प्रति को डा. भीमराव आंबेडकर की प्रतिभा के सामने जमीन में दबा दिया। बहुजन क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक भंवर सिंह ने कहा कि मुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव के लिए पेपर ट्रेल मशीन की अनिवार्य रूप से आवश्यकता है। भंवर सिंह ने कहा कि अगर ईवीएम से ही मतों की गणना करनी थी तो फिर पारदर्शी चुनाव कराने के नाम पर करोड़ों रुपयों की वीवीपैट मशीनें खरीदकर करोड़ों रुपये क्यों बर्बाद किए गए। उन्होंने सरकार पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। प्रदर्शन करने वालों में संजय, सुरेंद्र तेश्वर, आत्माराम बेनिवाल, रूपचंद आजाद, भानपाल सिंह, सचिन बेदी, पास्टर सुरेंद्र, आशु चंचल, विशाल प्रधान, भंवर सिंह, संदीप कुमार, संजीव कुमार, ललिता रानी, संजीव ओसवाल, डा. सतवीर सिंह, सुमनलता, नटराज सिंह, तेजपाल, चमन, रेणु सिंह, राम कुमार, प्रदीप चुटेला, नितिन नेश्वर, संजय चुटेला आदि शामिल रहे।