फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ..दुर्घटना में बाइकसवार की मौत, बस के शीशे तोड़े

..दुर्घटना में बाइकसवार की मौत, बस के शीशे तोड़े

Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
..दुर्घटना में बाइकसवार की मौत, बस के शीशे तोड़े
बहादराबाद (हरिद्वार)। क्षेत्र में मंगलवार की शाम मुजफ्फरनगर डिपो की बस की चपेट में आने से मोटर साइकिल सवार की मौत हो जाने से गुस्साए क्षेत्रवासियों ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ डाले। आनन फानन में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं दूसरे घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सहारनपुर के गांव विवड़ी थाना नकुड़ निवासी राम कुमार (32) अपने एक दोस्त के साथ गांव बहादरपुर सैनी में अपने ससुराल में आया हुआ था। मंगलवार की शाम लौटते समय हाईवे पर बन रहे टोल प्लाजा के पास सामने से आ रही मुजफ्फरनगर डिपो की बस ने उनकी मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। परिणामस्वरूप राम कुमार की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पाकर पहुंचे ससुराल पक्ष के लोगों ने एवं ग्रामीणों ने पथराव करते बस की शीशे तोड़ दिए। चालक और परिचालक मौके से फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने ग्रामीणों को बमुश्किल समझाकर शांत किया। एसओ राजीव उनियाल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है। तहरीर मिलने पर इस संबंध में मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed