फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ट्रेन से गिरकर चोटिल हुए थे रामकृष्ण मिशन के संत

ट्रेन से गिरकर चोटिल हुए थे रामकृष्ण मिशन के संत

Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन से गिरकर चोटिल हुए थे रामकृष्ण मिशन के संत
हरिद्वार। मुरादाबाद-बरेली के बीच हावड़ा एक्सप्रेस से लापता हुए रामकृष्ण मिशन देहरादून के संत निगमानंद महाराज का इलाज हरिद्वार के रामकृष्ण मिशन अस्पताल में चल रहा है। उनके स्वास्थ्य में अब सुधार बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि संत ट्रेन से गिर गए थे और इसी वजह से उनके हाथ में चोट आई थी।
विज्ञापन

देहरादून के किशनपुर चौक स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम के संत निगमानंद महाराज चार मई को हावड़ा एक्सप्रेस से देहरादून आते हुए लापता हो गए थे। सामने आया था कि वह मुरादाबाद बरेली के बीच लापता हुए हैं। संत के लापता होने पर मिशन के अन्य संत परेशान थे। इस संबंध में देहरादून और यूपी पुलिस को भी जानकारी दी गई थी। सोमवार को बुजुर्ग संत कनखल में बने रामकृष्ण अस्पताल में बेसुध पड़े मिले। आनन फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनके हाथ में चोट होने की बात सामने आई। अब उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। आश्रम के स्वामी नित्यशुद्धानंद महाराज ने बताया कि संत की अधिक उम्र होने के चलते बुजुर्ग संत की मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं है। उनका इलाज कराया गया है, अब हालत खतरे से बाहर है। संभवत वह ट्रेन से नीचे गिर गए थे। यह पता नहीं चल सका है कि वह यहां कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed