फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   शिक्षण संस्थानों की साख पर लगा गहरा बट्टा

शिक्षण संस्थानों की साख पर लगा गहरा बट्टा

Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
शिक्षण संस्थानों की साख पर लगा गहरा बट्टा
हरिद्वार। छात्रवृत्ति घोटाले की परत खुलने के बाद जिले की कई नामी शिक्षण संस्थानों की साख पर भी बट्टा लगा है। शिक्षण संस्थानों के संचालकों को भी गलत दृष्टि से देखा जाने लगा है।
विज्ञापन

एसआईटी छात्रवृत्ति घोटाले से जुड़े चेहरों को रोजाना बेनकाब कर रही हैं। कई शिक्षण संस्थानों के संचालक जेल के पीछे पहुंच चुके हैं। यह घोटाला जहां प्रदेश सरकार के लिए सिरदर्द बना हुआ है, ठीक वैसे ही आमजन भी इस घोटाले में शामिल चेहरों के बेनकाब होने से हतप्रभ है। दरअसल, शिक्षण संस्थानों के संचालन के कार्य को कभी बेहद अच्छी नजर से देखा जाता है। संस्थानों के संचालकों का भी समाज में ठीक ठाक रुतबा रहा है। विशेषकर बुद्धिजीवी वर्ग संस्थानों से जुड़ाव रखता था लेकिन छात्रवृत्ति घोटाले के बाद निजी शिक्षण संस्थानों के संचालकों की पहचान घोटालेबाजों के तौर पर हो रही है। ऐसे में शिक्षण संस्थानों को लेकर आमजन के जेहन में गलत छवि बन रही है। संस्थानों की विश्वसनीयता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शहर भर में इसी घोटाले को लेकर ही चर्चा हो रही है। हर कोई हैरान है कि इतनी बड़ी रकम छात्रवृत्ति के नाम पर कैसे कैसे हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed