{"_id":"5adcc5b24f1c1b390a8b6052","slug":"151524417970-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून पुलिस टीम के सिर सजा जीत का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून पुलिस टीम के सिर सजा जीत का ताज
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार।
18 वीं उत्तराखंड प्रादेशिक अंतर जनपदीय-वाहिनी पुलिस फुटबाल प्रतियोगिता का ताज देहरादून की टीम के सिर सजा। देहरादून की टीम ने रोचक मुकाबले में आईआरबी द्वितीय की टीम को 3-1 से हराकर मुकाबला जीत लिया।
चार दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रोशनाबाद पुलिस लाइन के मैदान पर रविवार को खेला गया। इस मैच में देहरादून और आईआरबी द्वितीय की टीम के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। देहरादून की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए आईआरबी द्वितीय हरिद्वार को 3-1 गोल के अंतर से हराकर ट्राफी पर कब्जा कर लिया। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करते हुए डीआईजी रेंज पुष्पक ज्योति ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। हार जीत बड़ा विषय नहीं है। इस मौके पर एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, देहरादून की एसएसपी निवेदिता कुकरेती, एसपी देहात मणिकांत मिश्रा, एसपी सिटी ममता वोहरा, एएसपी रचिता जुयाल आदि मौजूद रहे।