{"_id":"5adcc5ab4f1c1b64098b5ecb","slug":"151524417963-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...धर्मनगरी में धूमधाम से निकाली गंगा मैया की डोली यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...धर्मनगरी में धूमधाम से निकाली गंगा मैया की डोली यात्रा
Updated Sun, 22 Apr 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। जिस गंगा के भरोसे धर्मनगरी में रोजी-रोटी चलती है, उसका जन्मोत्सव भव्य डोली यात्रा के साथ मनाया गया। पुरोहितों ने बैंड-बाजों के साथ डोली यात्रा निकाली। यात्रा में सैकड़ों पुरोहित संकीर्तन करते हुए नंगे पांव चल रहे थे। पूरे रास्ते डोली यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। व्यापार मंडल ने भी गंगा की पालकी यात्रा निकाली।
वैदिक मंत्रों से गंगा सह्स्त्रनाम के साथ गंगा पूजन के बाद मां की चांदी से बनी मूर्ति डोली में रखी गई। कुशाघाट से करीब दर्जन भर बैंड बाजों और झांकियों के साथ डोली यात्रा, बड़ा, मोती बाजार, राम घाट, विष्णु घाट, बिरला घाट, भ्रोला गिरि रोड, रेलवे रोड, डाकघर, अपर रोड होते हुए हरकी पैड़ी पहुंची तो हजारों यात्रियों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। जन्मोत्सव मंडल के प्रदीप झा, उमाकांत दीक्षित, रजनीश शर्मा, अभिषेक सिखौला, मनीष शर्मा, शलैष गौतम, महेश वशिष्ठ, विनय खेवड़िया, विवेक शर्मा, हितेश मिनाके और श्याम सुंदर सरदार के संयोजन में यात्रा का स्वागत गंगा सभा के पदाधिकारियों ने किया।
मोती बाजार व्यापार मंडल के अध्यक्ष सचेंद्र झा, महामंत्री सूरज गुप्ता, नवीन अग्रवाल, सुयश अग्रवाल, आकाश बंसल, आशु वर्मा, सतीश गुप्ता आदि के संयोजन में गंगा पालकी यात्रा बाजार से निकाली गई।यात्रा नगर के अनेक भागों से होती हुई हर की पैडी पहुंची, जहां गंगा पूजन के बाद मां गंगा का दुग्धाभिषेक किया गया।