फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नीरज गुप्ता बने जिलाध्यक्ष और मंत्री महावीर चौहान

नीरज गुप्ता बने जिलाध्यक्ष और मंत्री महावीर चौहान

Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Sat, 21 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
नीरज गुप्ता बने जिलाध्यक्ष और मंत्री महावीर चौहान

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कर्मचारी महासंघ के द्विवार्षिक अधिवेशन में कर्मचारी हितों के लिए एकजुटता पर जोर दिया गया। अधिवेशन में डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीएस पंवार, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ चिकित्सा स्वास्थ्य के प्रांतीय महामंत्री दिनेश लखेड़ा ने मांगों पर आंदोलन चलाने को कहा। मातृ शिशु कल्याण कर्मचारी संघ की प्रांतीय महामंत्री पवन कुमारी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में वर्षों से कई मांगे लंबित है, जिनका निराकरण इस संगठन के माध्यम से किया जाना जरूरी है।
उत्तरांचल मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ मिनिस्ट्रीरियल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंघल एवं राजकीय नर्सेज संघ की जिलाध्यक्ष सुधा तिवारी ने कहा कि एकजुट होकर अपनी हितों के लिए संघर्ष करने की बात कही। एनएचएम संघ के जिलाध्यक्ष आशुतोष भट्ट एवं वाहन चालक संघ के जिला मंत्री मुकेश पुजारी ने कहा कि अपने अधिकारों के लिए शक्तिशाली मंच जरूरी है।
विज्ञापन

एसपी चमोली की अध्यक्षता एवं जिला मंत्री दिनेश लखेड़ा के संचालन में हुए अधिवेशन में मनोज नवानी, एसपी बडोला, संगीता, गब्बर सिंह रावत, नेहा, हेमवंती, सीमा धीमान, सुमित सक्सेना, शिव नारायण, मनोज चंद, बीएस राणा, धीरेंद्र सिंह, सुभाष, निमिषा, मीनाक्षी जेटली, अनीता, संजय शर्मा, कुलदीप बिष्ट, आशीष काला, अश्वनी सिंह, अंकित अग्रवाल, पप्पू, कामेंद्र, भुवन पंत, सुुुभाष कुमार, मूलचंद आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन



नीरज जिलाध्यक्ष और महावीर बने मंत्री
अधिवेशन में चुनाव अधिकारी महेंद्र कुमार सक्सेना एवं सह चुनाव अधिकारी पीएस पंवार की देखरेख में हुए संगठन के चुनाव में नीरज गुप्ता अध्यक्ष, पुष्पा सैनी एवं महेश कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनीता जैन और विनोद कुमार उपाध्यक्ष, महावीर चौहान जिला मंत्री, पवन कश्यप, प्रतीक जॉन मैकनाइट, शालिनी त्यागी संयुक्त मंत्री चुने गए। ओम शिव भेदी, आशुतोष भट्ट, बीएल आर्य संगठन मंत्री, जोगेंद्र सिंह यादव, रजनीश कुमार, महीपाल सिंह भंडारी प्रचार मंत्री , बीके गुप्ता कोषाध्यक्ष और संजीव जोशी संप्रेक्षक बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed