फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नेतृत्व में जो मिली जिम्मेदारी उसे बखूबी निभाएंगे

नेतृत्व में जो मिली जिम्मेदारी उसे बखूबी निभाएंगे

Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
Updated Mon, 26 Mar 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
नेतृत्व में जो मिली जिम्मेदारी उसे बखूबी निभाएंगे

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
महानगर कांग्रेस कमेटी ने एआईसीसी और पीसीसी में नियुक्त सदस्यों का स्वागत किया। कहा कि वह अपने जिम्मेदारी को कार्यकर्ताओं के सहयोग से बखूबी निभाएंगे। साथ ही नगर निगम चुनाव में एकजुट होकर प्रत्याशियों को जिताने का काम करेंगे।

सोमवार को ज्वालापुर स्थित पंजाबी धर्मशाला में आयोजित स्वागत समारोह में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी में नवनियुक्त सदस्य डा. संजय पालीवाल के साथ प्रदेश कांग्रेस कमेटी में सतपाल ब्रह्मचारी, राजबीर चौहान, प्रदीप चौधरी, अनिल भास्कर और पूनम भगत का स्वागत किया गया। डा. संजय पालीवाल ने कहा कि कांग्रेस ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे बखूबी निभाते हुए पार्टी की रीति नीतियों को घर-घर पहुंचाने का काम करेंगे। पीसीसी सदस्य सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से देश की आर्थिकी पूरी तरह से टूट गई है। उन्होंने आह्वान किया नगर निगम चुनाव में एकजुट होकर मैदान में उतरें। महानगर संयोजक संजय अग्रवाल ने कहा कि हाल में हो रहे चुनावों में केंद्र सरकार का भ्रम टूटने लगा है। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राम विशाल देव ने कहा कि कांग्रेस में युवाओं का रुझान फिर से बढ़ने लगा है। इस मौके पर मनोज जैन, उषा शर्मा, विमला पांडे, हाजी नईम कुरैशी, मकबूल कुरैशी, सफाई आयोग के अध्यक्ष किरनपाल वाल्मीकि, फुरकान अली, हाजी रफी खान, बलजीत सिंह, अरविंद चंचल, रवि बहादुर, अरशद ख्वाजा, गौरव चौहान, शाहनवाज सिद्दकी, भूपेंद्र, गोपाल प्रधान, मुर्सरत आजम, अरशद राणा, प्रवीण मिश्रा, अनिल, सुभान कुरैशी, सद्दीक गाढ़ा, दिनेश पुंडीर, नितिन कौशिक, वीएस तेजियान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed