{"_id":"5aafe5934f1c1b094a8b61fd","slug":"151521477011-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्टेशन पर पार्किंग अव्यवस्था हावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्टेशन पर पार्किंग अव्यवस्था हावी
Updated Mon, 19 Mar 2018 10:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
ए वन श्रेणी के हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर कई माह से पार्किंग ठेका नही हो पाया है। इससे यात्री जहां-तहां वाहन खड़ा कर देते हैं। स्टेशन गेट के सामने वाहन खड़ा करने से यात्रियों को आवाजाही में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं पार्किंग के ठेका संबधित जानकारी अधिकारियों को भी नही है।
उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे के पिछले दिनों निरीक्षण के दौरान पत्रकार वार्ता में पार्किंग संबधित सवाल पर मौजूदा मंडल अधिकारी ने जीएम को ठेका देने की बात कही थी। जबकि आधे महीने बीतने के बाद भी अब तक पार्किंग ठेका नहीं दिया जा सका है। ऐसे में स्टेशन पर पार्किंग में वाहन चालकों की ओर से मनमाने तरीके से वाहन खड़े किए जा रहे है। इससे स्टेशन पर यात्रियों को आने-जाने में परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से वाहनों के चोरी होने का खतरा बना रहता है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रोजाना बड़ी संख्या में यात्री दोपहिया, चौपहिया वाहन स्टेशन पर खड़ा करते है। स्टेशन पर पार्किंग व्यवस्था तो है लेकिन संचालन व्यवस्था रेलवे की ओर से ठेके पर दी जाती है। जिसके एवज में ठेकेदार रेलवे प्रशासन की ओर से पार्किंग शुल्क लिया जाता है और वाहन के खोने की जिम्मेदारी पार्किंग मालिक की होती है। स्टेशन अधीक्षक महावीर सिंह ने बताया कि पार्किंग ठेका संबधित कोई आदेश पत्र अभी नहीं मिला है।