{"_id":"5aaabe7a4f1c1b4d0a8b5114","slug":"151521139322-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीवर लाइन योजना से शहर में सीवर लाइन डालने के काम का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीवर लाइन योजना से शहर में सीवर लाइन डालने के काम का शुभारंभ
Updated Fri, 16 Mar 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कनखल क्षेत्र अरिहंत विहार और न्यू विष्णु गार्डन कालोनी में नमामि गंगे योजना के अंतर्गत 468.45 लाख की लागत सीवर लाइन डालने का काम का शुभारंभ किया। इस दौरान शहरी विकास मंत्री ने कांग्रेस पर शहर के लोगों को भ्रमित करने और विकास कार्यों को अवरुद्ध करने का आरोप लगाते हुए जमकर प्रहार किया।
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इन विकास कार्यों को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए जनता का सहयोग जरूरी है। उन्होंने कहा कि भविष्य की आबादी को देखते हुए 2048 तक की स्थिति के अनुसार सभी कार्यों की नीति तैयार की। उन्होंने कहा कि प्रदेश के साथ हरिद्वार में विकास कार्य हो रहे है, कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है और विकास कार्यों में रोड़ा अटका रहे हैं। रोडवेज बस अड्डे को लेकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है।
मेयर मनोज गर्ग ने कहा कि सर्वानंद घाट, ग्रीन विस्टा के पास और वीआईपी घाट के सामने पार्किंग बनाने का प्रस्ताव है। उन्होंने कहा कि नगर निगम ने बस अड्डे पर पार्किंग बनाने का प्रस्ताव पास नहीं किया और ना ही सरकार ने इसमें अभी तक कोई फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि विकास प्राधिकरण एक स्वतंत्र संस्था है और वही विकास की कई योजनाएं बनाकर सरकार को देती है। अभी तक इस पर कोई भी फैसला नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जरूरतों और जनता की सहूलियत को देखकर ही बस अड्डा शिफ्ट करने या ना करने का फैसला सरकार करेगी। इस मौके पर अमृत योजना के अधिशासी अभियंता आरके जैन, सहायक अभियंता पीके अग्रवाल, वीके शर्मा, नरेश शर्मा, राजेश पांधी, हरिओम मल्होत्रा, अरुण मित्तल, धर्मानंद कंडवाल, आलोक शर्मा, नीरज गुप्ता, प्रभा उपाध्याय, अनू कक्कड़, ज्योति, मिनाक्षी, नीलू, संगीता, पीएस गिल, लक्की सचदेवा, गौरव बांगा आदि शामिल हुए।