फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   सहयोग निधि से भाजपा की फजीहत करा दी है

सहयोग निधि से भाजपा की फजीहत करा दी है

Sun, 21 Jan 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 21 Jan 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
सहयोग निधि से भाजपा की फजीहत करा दी है
हरिद्वार। आजीवन सहयोग निधि से भाजपा की फजीहत होने लगी है। पार्टी के विरोधियों के साथ अपनोें के निशाने पर है। स्थिति यह हो गई कि पार्टी के मंच पर खुलकर इसका विरोध ही नहीं हो रहा बल्कि कुछ ने तो इसे जजिया कर की संज्ञा तक दे डाली। अंदर खाने पार्टी के कुछ बड़े पदाधिकारी भी सहयोग निधि को लेकर असहज नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

हरिद्वार में भाजपा ने आजीवन सहयोग निधि के तहत आठ करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए पार्टी ने सभी पदाधिकारियों और पार्षदों के लिए निश्चित लक्ष्य रखा है। सत्ताधारी दल के लिए यह लक्ष्य पूरा करना मुश्किल नहीं था, लेकिन राशि चेक के माध्यम से ली जानी है। इसलिए हर किसी के सामने संकट खड़ा हो गया। यही कारण है कि पार्टी के अंदर विरोध के स्वर मुखर होने लगे हैं। पार्षद इस फरमान को लेकर परेशान हैं। कई ने अभी तक सहयोग निधि के चंदे की रसीद बुक तक मंडल अध्यक्षों से नहीं ली हैं। इससे परेशान भाजपा के शहरी क्षेत्र के दो मंडल अध्यक्षों ने शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक से कार्यकर्ताओं की बैठक लेने का आग्रह किया था। मंडल अध्यक्ष इस उम्मीद में थे कि वरिष्ठ भाजपा नेता बृजभूषण विद्यार्थी को कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए बुलाया जाएगा तो वे मंच से सहयोग निधि में बड़ी धनराशि देने का ऐलान कर कार्यकर्ताओं में जोश भर देंगे, जिससे बैठक में ही लाखों रुपये इकट्ठा हो जाएंगे। विद्यार्थी ने पूरी योजना पर न केवल पानी फेरा बल्कि भाजपा की फजीहत भी करा दी है। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक को भी अपने घनिष्ठ सहयोगी से इस प्रकार के भाषण की उम्मीद नहीं थी। शनिवार को मध्य हरिद्वार के आलीशान होटल में सहयोग निधि का निर्धारित लक्ष्य पूरा कराने के लिए बुलाई गई कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण विद्यार्थी ने सहयोग निधि को जजिया कर बताकर कार्यकर्ताओं की तालियां बटोरी। शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक के मंचासीन होते हुए भी उन्होंने नेतृत्व को ललकारा।
विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि नगर निगम चुनाव में मेयर पद के साथ ही चहेतों को पार्षद का टिकट मिलने का भरोसा मंत्री की ओर से नहीं मिलने के कारण विद्यार्थी ने अपनी भड़ास निकाली है। सूत्रों ने बताया कि मंत्री के मंचासीन होते हुए भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष के भाजपा की गूंज भाजपा हाईकमान तक पहुंच चुकी है। कांग्रेस ने इस मुद्दे को लपक लिया है और रविवार को भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। इसके साथ ही नगर निगम में कांग्रेेस पार्षद दल के नेताओं ने प्रेस वार्ता का आयोजन कर उस पर अवैध वसूली को बढ़ावा देने का आरोप जड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed