{"_id":"6af85ddb0319c8217306389c","slug":"1500-students-participated-in-a-path-pariksha-program-at-core-university-haridwar-news-c-35-1-hrd1018-156639-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haridwar News: कोर यूनिवर्सिटी में पथ प्रदर्शन कार्यक्रम में 1500 छात्रों ने किया प्रतिभाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haridwar News: कोर यूनिवर्सिटी में पथ प्रदर्शन कार्यक्रम में 1500 छात्रों ने किया प्रतिभाग
Sat, 14 Nov 2026 06:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Updated Sat, 14 Nov 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
24 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने किया विवि की प्रयोगशालाओं और परिसर का भ्रमण
विद्यार्थियों को विशेषज्ञों ने बताए रोजगार के नए अवसर
बहादराबाद। बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को कोर यूनिवर्सिटी में कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यक्रम पथ प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इसमें रुड़की, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और आसपास के क्षेत्रों के 24 विद्यालयों के 15 सौ से अधिक विद्यार्थियों और 80 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों, कॅरिअर के विकल्पों और भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराना था। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने समूहों में विवि परिसर का भ्रमण किया और प्राध्यापकों व विवि के विद्यार्थियों से संवाद कर विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, प्रबंधन, इंजीनियरिंग, स्वास्थ्य विज्ञान और मीडिया से संबंधित परियोजनाओं का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने कंप्यूटिंग, इंजीनियरिंग और फार्मेसी की प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय और औषधीय पादप उद्यान का भी भ्रमण किया। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को करियर चयन, उभरते हुए क्षेत्रों और उद्योगों में आवश्यक कौशलों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कुलपति प्रो. डॉ. अनुभा सिंह ने कहा कि इंजीनियरिंग, कंप्यूटिंग, प्रबंधन, विधि, फार्मेसी, नर्सिंग और कृषि जैसे पारंपरिक विषय आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, फिनटेक, हेल्थटेक और एग्रीटेक उभरते क्षेत्रों की मजबूत नींव हैं। विद्यार्थियों को कॅरिअरका चुनाव करते समय अपनी रुचि, योग्यता और उपलब्ध अवसरों के बीच संतुलन बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मजबूत जड़ें ही युवाओं को ऊंची उड़ान भरने का सामर्थ्य देती हैं। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को सही दिशा दिखाने वाले शिक्षकों के योगदान की सराहना की।कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को सहभागिता प्रमाणपत्र और उपस्थित शिक्षकों को सम्मान प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।