फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Lockdown in Uttarakhand News Update: 150 crore works of Kumbh Mela stalled

Uttarakhand Lockdown: हरिद्वार कुंभ मेला 2021 के 150 करोड़ के काम ठप

Wed, 25 Mar 2020 11:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 25 Mar 2020 11:42 AM IST
विज्ञापन
Lockdown in Uttarakhand News Update: 150 crore works of Kumbh Mela stalled
- फोटो : अमर उजाला

कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सरकार की ओर से उठाए गए कदमों के बाद कुंभ के लगभग 150 करोड़ रुपये लागत के स्थायी निर्माण कार्य ठप हो गए हैं। कोरोना से पहले निर्माण सामग्री नहीं मिलने के कारण कुंभ मेला कार्य प्रभावित हुए थे।

विज्ञापन


प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग के लगभग 70 करोड़ रुपये लागत के कार्य कोरोना के चलते बंद हैं। इसी प्रकार लगभग सिंचाई विभाग के भी 70 से 80 करोड़ रुपये लागत के काम ठप हैं और कुछ काम तो शुरू नहीं हो पाए हैं। कुंभ मेला के स्थायी निर्माण कार्य पूर्ण करने की अवधि 31 अक्तूबर निर्धारित है।
विज्ञापन


पीडब्ल्यूडी और सिंचाई विभाग के अधिकारी मानते हैं कि कोरोना वायरस को लेकर सरकार 31 मार्च के बाद भी लॉक डाउन की अवधि बढ़ाती है तो फिर 31 अक्तूबर का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा। पीडब्ल्यूडी के पांच निर्माणाधीन पुलों और बहादराबाद में डबललेन सड़क निर्माण का काम बंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैरागी कैंप में चार और धनौरी में एक पुल का निर्माण बंद है। बीएचईएल, भेल मध्य मार्ग पर फोरलेन और डबललेन पुल का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी धरी रह गई है। खड़खड़ी में काजवे का निर्माण भी शुरू नहीं हो पाया है।

कोरोना से कुंभ मेला की सभी तैयारियां बुरी तरह से प्रभावित

सिंचाई विभाग का निर्माणाधीन कुंभ योजना के तीन स्नान घाटों का काम ठप है और हरकी पैड़ी के अपस्ट्रीम कांगड़ा घाट और गंगा नदी के किनारे आस्था पथ का निर्माण कार्य शुरू करने का तामझाम धरा रह गया है। कांवड़ पटरी मार्ग के दोहरीकरण का काम भी ठप है। कोरोना से कुंभ मेला की सभी तैयारियां बुरी तरह से प्रभावित हुई हैं।

काफी समय तक स्टोन क्रशरों की हड़ताल से निर्माण सामग्री नहीं मिलने से निर्माण कार्य प्रभावित रहे थे। निर्माण सामग्री की समस्या दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने रवासन नदी को खोल दिया था, लेकिन कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए सरकार के लॉक डाउन से चल रहे लगभग 70 करोड़ के निर्माण कार्य जहां के तहां थम गए हैं। यदि 31 मार्च के बाद भी लॉक डाउन बढ़ाया जाता है तो फिर कुंभ का लक्ष्य प्राप्त करना मुश्किल हो जाएगा।
- दीपक कुमार अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed