{"_id":"ae0b982fd4284856629b3feae77debed","slug":"15-thousand-workers-get-fair-allowance-ardhkunb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 हजार कर्मियों को मिलेगा अर्द्धकुंभ मेला भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 हजार कर्मियों को मिलेगा अर्द्धकुंभ मेला भत्ता
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। अर्द्धकुंभ मेले में कार्यरत विभिन्न विभागों, स्थानीय निकायों एवं अभिकरण आदि के अधिकारियों व कर्मचारियों को 20 प्रतिशत विशेष मेला भत्ता मिलेगा। इस संबंध में शासनादेश जारी हो गया है। लगभग 15 हजार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
शासन के सचिव डीएस गर्ब्याल की तरफ से मेलाधिकारी को भेजे 8 फरवरी के शासनादेश में कहा गया है कि मेला क्षेत्र में वस्तुओं के मूल्यों में होने वाली वृद्धि के दृष्टिगत राज्यपाल ने कर्मचारियों जिनका पुनरीक्षित वेतनमान ग्रेड पे 4200 रुपये तक है, मेला अवधि में मूल वेतन का 20 प्रतिशत, अधिकतम 2500 रुपये का भत्ता दिया जाएगा। मेला भत्ता केवल उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को दिया जाएगा जो मेला क्षेत्र में सीधे तैनात हैं। इसके लिए उन्हें मेलाधिकारी का प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा। नगर निकायों के अधिकारियों और कर्मचारियों को छोड़ कर शेष विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों को मेला भत्ते का भुगतान अर्द्धकुंभ मेला बजट से किया जाएगा। मेलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने विशेष मेला भत्ता का शासनादेश प्राप्त होने की पुष्टि की है। शासनादेश में स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों-कर्मचारियों को विशेष भत्ता, यात्रा भत्ता एवं दैनिक भत्ता अनुमन्य नहीं है, उन्हें ही विशेष मेला भत्ता मिलेगा। नगर निकायों के उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों को विशेष मेला भत्ता स्वीकृत किया जाएगा जो निकाय की नियमित सेवा में हैं और मेला कार्य से सीधा संबंध है।
विज्ञापन
--------------
निकाय कर्मियों के लिए निराशाजनक
नगर निकाय कर्मियों के लिए निराशाजनक बात यह है कि उन्हें मेला भत्ता कुंभ बजट से नहीं मिलेगा। निकायों को अपने कर्मचारियों को अपनी निकाय निधि से मेला भत्ता देना होगा और वह भी मेलाधिकारी के प्रमाणपत्र के बाद। नगर निगम हरिद्वार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं हैं। उसके कर्मचारियों को कई-कई वेतन वृद्धियों के एरियर तक का भुगतान नहीं हो पा रहा है तो 20 प्रतिशत मेला भत्ता कहां से मिल जाएगा।
विज्ञापन