फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   15 minute meeting, resolution of more than three crore passed

15 मिनट की बैठक, तीन करोड़ से ज्यादा के प्रस्ताव पारित

Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
15 minute meeting, resolution of more than three crore passed
जिला पंचायत में सदस्यों के साथ बैठक करते जिप अध्यक्ष सुभाष वर्मा । - फोटो : HARIDWAR
महज 15 मिनट चली जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में तीन करोड़ 71 लाख रुपये के विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी गई। इसके लिए सभी जिला पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगे गए। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि सभी सदस्यों के क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को जिला पंचायत के सभागार में बोर्ड बैठक निर्धारित समय 11:30 बजे शुरू हुई। अपर मुख्य अधिकारी एमएस राणा ने पिछली बैठक की पुष्टि कराने के लिए प्रस्ताव रखा जिस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव आफाक अली ने विकास कार्यों में भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि पिछली बैठक में रखे गए प्रस्तावों पर अभी तक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने आरोपों को दरकिनार करते हुए कहा कि सभी प्रस्तावों पर काम कराए जा रहे हैं। किसी भी सदस्य के क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर भेदभाव नहीं किया जाएगा। उपाध्यक्ष राव आफाक ने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सुरक्षा संबंधी सामान उपलब्ध कराने के लिए हर सदस्य को दस-दस हजार मास्क और सैनिटाइजर व गरीब परिवारों के लिए पांच-पांच हजार के साथ राशन किट जिला पंचायत की ओर से दिए जाने की मांग की। सदन ने 15वें वित्त आयोग से आए तीन करोड़ 71 लाख रुपये से विकास कार्य कराने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। सभी सदस्यों से अपने अपने क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव देने को कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा ने कहा कि जिला पंचायत पूरे क्षेत्र में विकास कार्य करा रही है। सभी सदस्यों के क्षेत्र में समानता के आधार पर काम किया जाएगा। बैठक में खानपुर के विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, पिरान कलियर विधायक फुरकान अहमद, झबरेड़ा के विधायक देशराज कर्णवाल, जिला पंचायत सदस्य रानी देवयानी, अमन त्यागी, सुबोध राकेश, शशी चौहान, लतीफन अंसारी, भूप सिंह, रोशनलाल, नूर हसन, शमशाद, अंजुम बेगम, वीरेंद्र सिंह, मोनिका चौहान, सुखविंद्र कौर, सपना वाल्मिकी, फसाहत अली, मजहर हसन, कीरत सिंह, प्रीति चौहान सहित 50 सदस्यों ने भाग लिया। मीडिया को बैठक से दूर रखा गया।
----------------------
पंचायत चुनाव कभी भी हों विकास नहीं रुकेगा : चैंपियन
हरिद्वार। खानपुर विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन ने कहा कि इसी साल के अंत में ग्राम पंचायतों के चुनाव प्रस्तावित हैं। कोरोना के बीच क्या पंचायतों के चुनाव सरकार समय से करा पाएगी इस बारे में पूछे जाने पर बैठक के बाद उन्होंने पत्रकारों से वार्ता में कहा कि अभी इस बारे में अभी कह पाना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनाव कभी भी हों लेकिन विकास की प्रक्रिया बाधित नहीं होने दी जाएगी। विकास कार्य प्रभावी गति से जारी रहेंगे। उन्होंने विकास कार्य करने में जिला पंचायत अध्यक्ष सुभाष वर्मा द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना की।

----------------
शारीरिक दूरी का रखा ध्यान
हरिद्वार। जिला पंचायत की बैठक में शारीरिक दूरी का पूरा ध्यान रखा गया। सभागार के बाहर ही हाथों को सैनिटाइज करने के लिए स्टैंड रखा गया था। हर सदस्य को हाथों को अच्छी तरह सैनिटाइज करने के बाद ही बैठक मं प्रवेश करने दिया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed