फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   योग एवं संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखी योग की कला

योग एवं संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखी योग की कला

Sat, 16 Jun 2018 11:12 PM IST
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
योग एवं संस्कार शिविर में बच्चों ने सीखी योग की कला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। महामना सेवा संस्थान की ओर से कनखल में 15 दिवसीय योग एवं संस्कार शिविर का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान के महामंत्री डा. रमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि 21 जून तक चलने वाले शिविर में 4 से 14 वर्ष तक की आयु के बच्चों को योग के साथ वेद मंत्रों का अभ्यास भी कराया जा रहा है। शिविर के समापन पर प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा।

21 जून को विश्व योग दिवस के अवसर पर हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा। रमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि योग शरीर की दुर्बलताओं को दूर करने का सबसे सरल माध्यम है। ऋषि मुनियों की इस पद्धति का प्रचार- प्रसार किया जाना चाहिए। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व योग गुरु बाबा रामदेव विश्व भर में योग की पताका को फहराने का काम कर रहे हैं। योग करने से बौद्धिक क्षमताओं का भी विकास होता है। जटिल से जटिल बीमारियों का निवारण योग से किया जा सकता है। इस अवसर पर केदार प्रसाद दुबे, डा.पदम प्रकाश सुवेदी, प्रकाश मूरजानी, सदानंद आंबेडकर, संजय अग्रवाल, डा. अशोक पालीवाल, नरेश जैनर, सतप्रकाश त्यागी, पुष्पेंद्र जोशी, संतोष शर्मा, गजेंद्र कौशिक, डा.प्रमोद जोशी, अशोक पाराशर, योगाचार्य मोहन, करणवीर, योगी शुभम जोशी, अनिल शर्मा, पंडित सागर झा, एससी शर्मा, सुनील शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed