फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   गुरुकुल में विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया

गुरुकुल में विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया

Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
Updated Thu, 29 Mar 2018 10:59 PM IST
विज्ञापन
गुरुकुल में विवि प्रशासन की बुद्धि-शुद्धि के लिए यज्ञ किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर दो छात्रों का आमरण अनशन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। छात्रों ने आमरण अनशन स्थल पर विवि प्रशासन के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया।
बृहस्पतिवार को गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के छात्र अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले आमरण अनशन स्थल पर एकत्रित हुए। वहां पर छात्रों ने अपनी मांगें दोहराते हुए नारेबाजी की और विवि प्रशासन के लिए बुद्धि-शुद्धि यज्ञ किया। आमरण अनशन पर बैठे एबीवीपी के जिला सह संयोजक तरुण चौहान और राहुल चौधरी ने कहा कि कुलपति के आश्वासन के बाद भी छात्रों की मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। छात्र जब अपनी मांगों को उठाते हैं तो विवि में पुलिस बुलवाकर उन पर लाठी चार्ज करवा दी जाती है। छात्र संघ उपाध्यक्ष गोविंद पंवार और एबीवीपी के नगर मंत्री आदित्य गौड ने कहा कि विवि प्रशासन वित्तीय घोटालों को दबाने का काम कर रहा है। इन सबकी बाहरी एजेंसी से जांच होनी चाहिए। साथ ही छात्रों पर लाठीचार्ज करवाने वाले कार्यवाहक कुलसचिव को जांच होने तक निलंबित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष चर्चित बालियान ने कहा कि छात्रों की सभी मांगें जायज हैं। इस अवसर पर पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष मनीष चौहान, जिला संयोजक मोहित चौहान, रोबिन सिंह राठी, राहुल शर्मा, अभिषेक चौहान, मनीष मलिक, रमन चौहान, हिमांशु वत्स, कपिल शर्मा, गौतम खट्टर, नवीन यादव, सुमित गुर्जर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed