फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   नगर निकाय चुनाव के मद़्देनजर उठाया गया कदम

नगर निकाय चुनाव के मद़्देनजर उठाया गया कदम

Mon, 29 Jan 2018 10:56 PM IST
Updated Mon, 29 Jan 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय चुनाव के मद़्देनजर उठाया गया कदम

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
उत्तराखंड क्रांति दल ने जिला व महानगर की कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक नगर निगम चुनाव को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। ऊर्जावान व पार्टी हित में कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को यूकेडी से जोड़ने के प्रयास किए जाएंगे।

पार्टी की केंद्रीय महामंत्री सरिता पुरोहित ने बताया कि जिला एवं महानगर कार्यकारिणी को भंग कर दिया गया है। पार्टी हित में यह निर्णय लिया गया है। केंद्रीय अध्यक्ष दिवाकर भट्ट के निर्देशों पर जिला एवं महानगर कार्यकारिणी को भंग किया गया है। शीघ्र ही नई कार्यकारिणी घोषित की जाएगी। संगठन को मजबूत करने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। निकाय चुनाव को लेकर मजबूती के साथ मैदान में उतरा जाएगा। सरिता पुरोहित ने कहा कि नई कार्यकारिणी की जल्द ही घोषणा की जाएगी । कार्यकारिणी में उन कार्यकर्ताओं को शामिल किया जाएगा जो पार्टी की रीति नीति को जन-जन तक पहुंचाने में सहयोग प्रदान करते हैं। केंद्रीय अध्यक्ष के इस निर्णय को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। यूकेडी के युवा नेता सुरेंद्र उपाध्याय ने कहा कि युवाओं को पार्टी से जोड़ा जाएगा। साफ छवि व ईमानदार कर्मठ कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाने के लिए वृहद स्तर पर जिले भर में अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी नगर निकाय चुनाव में यूकेडी अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश को लूटने खसोटने का काम किया है। कहा कि नगर निकाय चुनाव में यूकेडी अच्छा प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed