फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   14 teachers transferred in the district

Haridwar News: जनपद में 14 शिक्षकों के हुए तबादले

Fri, 22 Sep 2023 05:34 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 05:34 PM IST
विज्ञापन
14 teachers transferred in the district
- डीईओ बेसिक ने दिए 15 दिन में तैनाती के निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। जनपद के 14 शिक्षकाें के पारस्परिक तबादले किए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) बेसिक की ओर से 15 दिनों में ट्रांसफर हुए शिक्षकों को नए स्कूलों में तैनाती के निर्देश दिए गए हैं।
शिक्षकों की ओर से पारस्परिक ट्रांसफर के लिए आवेदन किए गए थे। शिक्षकों की ओर से पारस्परिक ट्रांसफर करने की मांग की थी। अब जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से पारस्परिक ट्रांसफर करने के आदेश कर दिए गए हैं। इनमें राजकीय प्राथमिक विद्यालय मंगोलपुरा से ममता रानी का ट्रांसफर राजकीय प्राथमिक विद्यालय समसपुर कटेवड़, लक्ष्मीचंद का समसपुर कटेवड़ से मंगलोपुरा में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन

राकेश सिंह का राजकीय प्राथमिक विद्यालय बिहारी नगर से शिवगढ़ और प्रदीप कुमार का शिवगढ़ से बिहारीनगर, इंदूरानी सैनी का अलावलपुर-2 से शाहपुर भगवानपुर में ट्रांसफर किया गया है। रीना उनियाल का राजकीय प्राथमिक विद्यालय शाहपुर भगवानपुर से अलावालपुर भगवानपुर और अजय कुमार का हजाराग्रंट बहादराबाद से खानपुर में ट्रांसफर किया गया है। हरीश बहुगुणा का ट्रांसफर राजकीय प्राथमिक विद्यालय दौड़बसी से बुग्गावाला भगवानपुर में स्थानांतरण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऋषिपाल बुग्गावाला से दौड़बसी स्थानांतरित किए गए हैं। संगीता सैनी का नूरपुर बुड़पुर से सैदपुरा नारसन ट्रांसफर किया गया है। प्रधानाध्यापक अनिल कुमार को ट्रांसफर राजकीय प्राथमिक विद्यालय मुस्तफाबाद से घोड़ेवाला गांव के स्कूल में भेजा गया है। प्रधानाध्यापक मुर्तजा हसन को राजकीय प्राथमिक विद्यालय घोड़ेवाला से मुस्तफाबाद में ट्रांसफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed