{"_id":"5f3432398ebc3e3ccc5f682e","slug":"139-people-corona-infected-haridwar-news-drn352975358","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्योगपति, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य व फैक्ट्री कर्मियों को हुआ कोरोना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्योगपति, ग्राम प्रधान, स्वास्थ्य व फैक्ट्री कर्मियों को हुआ कोरोना
विज्ञापन
हरिद्वार। जनपद में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को 139 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। सभी संक्रमित लोगों को उपचार के लिए कोविड केयर सेंटर में भर्ती कर दिया है।
बुधवार को हरिद्वार के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी भी संक्रमित हो गए। उन्हें दिल्ली में अपोलो हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। इसी के साथ रावली महदूद के ग्राम प्रधान के साथ उनके दो साथियों में भी कोरोना की पुष्टि हुई है। ब्लडबैंक के प्रमुख तकनीशियन, जिला अस्पताल के बाबू, एक आशा भी कोरोना की चपेट में आ गई। स्वास्थ्य विभाग ने अब सैंपलिंग बढ़ा दी है। बुधवार को 1667 लोगों के सैंपल लिए गए। सीएमओ डॉ. एसके झा ने बताया कि कंपनियों में मरीजों के मामले आने से विभाग चिंतित है। वहीं, नगर निगम के सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों के सैंपल लिए जा चुके हैं। एसएनए विनोद कुमार ने बताया कि रिपोर्ट बृहस्पतिवार तक आने तक उम्मीद है।
------------
16 लोगों को भेजा घर
कोविड केयर सेंटरों में 672 मरीज भर्ती हैं। बुधवार को स्वस्थ होने पर 16 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब तक 40770 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं। इनमें से 37779 सैंपलों की रिपोर्ट आ चुकी है। 2559 लोगों की रिपोर्ट आनी शेष रह गई है। अब जनपद में 411 क्षेत्र पाबंद हो गए है।