फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   संतों की निजी संपति की भी हो जांच - शिवानंद

संतों की निजी संपति की भी हो जांच - शिवानंद

Mon, 29 Apr 2019 11:59 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
संतों की निजी संपति की भी हो जांच - शिवानंद
हरिद्वार। मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने कहा कि हरिद्वार के संत सरकार से कुंभ के लिए भूमि की मांग कर रहे हैं, लेकिन संतों के पास अखाड़ों की जो जमीन पहले से ही थी, उस पर बहुमंजिला इमारतें खड़ी कर बेच दिया गया है। उन्होंने कहा कि संस्था को पैसों की जरूरत पड़ती है, लेकिन साधु संतों को नहीं। संतों की निजी संपत्ति की जांच कराई जानी चाहिए और आय के श्रोत का भी पता लगाया जाना चाहिए। यदि आयकर के दायरे में संपत्ति आती है तो टैक्स भी वसूला जाना चाहिए।
विज्ञापन

स्वामी शिवानंद सरस्वती सोमवार को मातृसदन में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म की लड़ाई धर्म से ही लड़ी जाती है, अधर्म से नहीं। हरिद्वार के संत प्रयागराज की तरह कुंभ को भव्य बनाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन चकाचौंध की भव्यता से कुंभ का कोई वास्ता नहीं है। कुंभ की भव्यता आध्यात्मिकता के आधार पर होनी चाहिए। हरिद्वार में खनन पर रोक लगाने के लिए नेशनल मिशन फॉर क्लीन गंगा (एनएमसीजी) ने कई बार जिलाधिकारी को आदेश दिए, लेकिन उनका पालन नहीं किया गया। 19 अप्रैल को मातृसदन ने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा था, जिसकी एक प्रति एनएमसीजी को भी भेजी गई थी। इसके बाद एनएमसीजी ने 26 अप्रैल को हरिद्वार के जिलाधिकारी को फिर से आदेश देकर एक मई तक बीते छह माह में अवैध खनन पर की गई कार्रवाई और धरातल पर उसके असर की रिपोर्ट देने के लिए कहा है। साथ ही अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करने, औचक निरीक्षण कर अवैध खनन को रोकने, पुलिस को खनन से संबंधी अवैध सामग्री को सीज करने के निर्देश देने सहित कई अन्य आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

एक ब्लॉग में छपा संत गोपालदास का साक्षात्कार
स्वामी शिवानंद ने कहा कि कई महीनों से लापता चल रहे संत गोपालदास का पता चल चुका है। एक वरिष्ठ पत्रकार ने अपने ब्लॉग में उनका साक्षात्कार लिया है। इसमें संत गोपालदास ने शासन प्रशासन की प्रताड़नाओं को बताया है। उधर, गंगा की रक्षा के लिए ब्रह्मचारी आत्मबोधानंद को अनशन 187वें दिन भी जारी रहा। सोमवार को उनका वजन केवल 47 किलो था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed