{"_id":"5ae360144f1c1b58098b6b2d","slug":"131524850708-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में अखिल भारतीय टू स्टार स्क्वैश प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में अखिल भारतीय टू स्टार स्क्वैश प्रतियोगिता
Updated Fri, 27 Apr 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने पहली बार स्क्वैश 2 स्टार चैंपियनशिप के आयोजन की जिम्मेदारी उत्तराखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन को दी है। यह प्रतियोगिता 19 मई से 22 मई तक देहरादून में होगी।
एसोसिएशन के महासचिव प्रो. राम कुमार सिंह डागर ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए 350 से अधिक प्रविष्टियां मिल चुकी है।उत्तराखंड स्क्वैश रैकेट एसोसिएशन की शिवालिक नगर स्थित कार्यालय पर अध्यक्ष केसी पांडेय की अध्यक्षता मे समीक्षा बैठक में आयोजन की तैयारी एवं स्थल के चयन पर चर्चा हुई। तय किया गया कि वृहद स्तर पर आयोजन एवं अन्य जरूरतों को देखते हुए तथा स्क्वैश कोर्ट की अधिक उपलब्धता हरिद्वार में नहीं होने पर यह आयोजन देहरादून के एकोल ग्लोबल इंटरनेशनल गर्ल्स स्कूल मे किया जाएगा। तकनीकी विशेषज्ञ हरीश प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन के लिए पहली बार इतनी एंट्री प्राप्त हुई है। इस चैंपियनशिप में देश के सभी राज्यों से टीमें प्रतिभाग करेगी। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को नकद पुरस्कार दिया जाएगा। इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष संजय वर्मा, महासचिव प्रो. आरकेएस डागर, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, डा. आलोक पांडेय, डा. अजय मलिक, डा. शिवकुमार चौहान, सुनील कुमार उपस्थित रहे। बैठक का संचालन डा. संचित डागर ने किया।