फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   प्राधिकरण दस करोड़ रुपये लागत के दो बड़े प्रोजेक्ट पर कर रहा काम

प्राधिकरण दस करोड़ रुपये लागत के दो बड़े प्रोजेक्ट पर कर रहा काम

Wed, 25 Apr 2018 11:44 PM IST
Updated Wed, 25 Apr 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्राधिकरण दस करोड़ रुपये लागत के दो बड़े प्रोजेक्ट पर कर रहा काम

विज्ञापन
हरिद्वार।
हरिद्वार-रुड़की विकास प्राधिकरण दस करोड़ रुपये लागत के दो बड़े आकर्षक प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। हरिद्वार में तीन करोड़ रुपये लागत से साइंस सिटी पार्क बनाया जाएगा। सिडकुल प्रशासन ने साइंस सिटी हरिद्वार बनाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र हरिद्वार में 45 बीघा भूमि की एनओसी प्राधिकरण को देकर रास्ता साफ कर दिया है। शहरी विकास मंत्री की दिलचस्पी के मद्देनजर प्राधिकरण तीन करोड़ के इस प्रोजेक्ट के विकास के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग (आरईएस) को कार्यदायी संस्था नामित किया है।
साइंस सिटी में विज्ञान से संबंधित शिक्षाप्रद और आकर्षक चीजों का प्रदर्शन किया जाएगा। बच्चे विज्ञान को जान व सीख भी सकेंगे। जबकि ऋषिकेश में लक्ष्मण झूला की ओर से जोंक गांव की ओर जाने वाली रोड को पत्थरों से बनाया जाएगा। पत्थरों की सड़क बनाने का प्रोजेक्ट में आयुक्त गढ़वाल मंडल एवं अध्यक्ष एचआरडीए की विशेष दिलचस्पी है। मंगलवार को देहरादून में प्राधिकरण अधिकारियों के साथ बैठक में आयुक्त की ओर से प्रस्तावित पत्थरों की आकर्षक सड़क को हरी झंडी दी गई है। प्राधिकरण उपाध्यक्ष नितिन सिंह भदौरिया, सचिव बंशीधर तिवारी साथ ही जिलाधिकारी दीपक रावत भी विशेष रूप से उपस्थित थे। ऋषिकेश में खास तरह के पत्थरों की रोड लगभग तीन किलोमीटर लंबी होगी। जिसके दोनों ओर पानी की निकासी की व्यवस्था, बैठने के लिए बेंच और आकर्षक पथ-प्रकाश की व्यवस्था की जाएगी। कमिश्नर की पत्थर की रोड बनाने में व्यक्तिगत रूप से खास रुचि के मद्देनजर बैठक से लौटने के बाद से प्राधिकरण के अधिकारी इस प्रोजेक्ट की योजनाओं को जल्दी से जल्दी धरातल पर लाने के लिए कागजी काम पूरा करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

---------
प्राधिकरण खरीदेगा नगर निगम की जमीन
प्राधिकरण सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि साइंस सिटी के लिए सिडकुल से भूमि की एनओसी प्राप्त हो चुकी है। ऋषिकेश में पत्थर की रोड का प्रोजेक्ट भी जल्दी तैयार किया जाना है। इस पर सात करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके अलावा नगर निगम जगजीतपुर स्थित मिस्सरपुर के सलेज फार्म की भूमि बेचने के लिए सहमत हो गया है। नगर निगम और प्राधिकरण के अधिकारी भूमि का रेट निर्धारण करेंगे। नगर निगम से प्राधिकरण भूमि खरीदेगा और फिर उस पर प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत गरीबों के लिए एक हजार आवास बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed