फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   रामानंद पुरी प्रकरण में रखा अखाड़े का पक्ष

रामानंद पुरी प्रकरण में रखा अखाड़े का पक्ष

Sun, 22 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
रामानंद पुरी प्रकरण में रखा अखाड़े का पक्ष
हरिद्वार। निरंजनी अखाड़े से जुड़े महंत रामानंद पुरी को लेकर चल रहे घटनाक्रम के बीच शनिवार को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज और निरंजनी अखाड़े के सचिव महंत रविंद्र पुरी महाराज ने संतों के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार वीके से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महंत रामानंद पुरी की जान को खतरा बताते हुए उन्हें वापस अखाड़े में भिजवाने के लिए आग्रह किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने एसएसपी को बताया कि महंत रामानंद पुरी अनर्गल बयानबाजी कर अखाड़े को बदनाम कर रहे हैं। उन्होंने महंत रामानंद पुरी के आरोपों को निराधार बताया।
विज्ञापन

श्रीमहंत नरेंद्र गिरि महाराज ने कहा कि कुछ लोग जबरन महंत रामानुद पुरी को बंधक बनाकर रखे हुए हैं। ये लोग षड्यंत्र रचकर संपत्तियों को कब्जा करना चाहते हैं। उन्होंने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने उन्हें पूरी निष्पक्षता के साथ जांच कराने और समुचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महंत डोगर गिरि, महंत लखन गिरि, महंत आशीष गिरि, स्वामी आशुतोष पुरी, महंत राजेश्वन वन, महंत रामरतन गिरि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed