{"_id":"580a4db94f1c1b672c705fa9","slug":"130-people-have-donated-blood","type":"story","status":"publish","title_hn":"130 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
130 लोगों ने किया रक्तदान
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
Sidcul Amar Ujala and blood donation camp organized by M & M lamp lit at the opening of the company's executives.
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन और महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड सिडकुल के संयुक्त प्रयास से कैंपस में रक्तदान शिविर में 130 यूनिट रक्तदान हुआ। शिविर में कंपनी के अधिकारी कर्मचारियों के साथ दूर-दराज के क्षेत्रों के निवासी भी रक्तदान करने पहुंचे।
शुक्रवार को सिडकुल स्थित महिंद्रा एंड महिंद्रा कंपनी में लगाए रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 9.30 बजे प्लांट हेड सत्यवीर सिंह, एडमिन हेड दीपक वर्द्घन, सीएसआर हेड अजय वर्मा आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्लांट हेड सत्यवीर सिंह ने अपने अधीनस्थों के रक्तदान कार्य को सराहा। शिविर में पहुंचे सीएमओ डा. बीएस जंगपांगी ने कंपनी के रक्तदान शिविर की सराहना की।
विज्ञापन
उन्होंने रक्तदान कर रहे लोगों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि एक दूसरे से ही प्रेरित होकर रक्तदान करना साहसिक कार्य है। रक्तदान जीवनदान है, रक्तदान से बड़ा कोई दान नहीं है। रक्तदान न केवल किसी और का जीवन बचाता है बल्कि यह कई बीमारियों से हमें भी बचाता है। अगर हम नियमित रूप से रक्तदान करें तो यह हमारे शरीर में उचित लोहे के स्तर को बनाए रखने में मदद करता है। यह हृदय रोग, कैंसर, कोलेस्ट्राल से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करता है। रक्तदान का कोई साइड इफेक्ट नहीं है बल्कि आप गर्व महसूस करेंगे कि आप ने किसी के जीवन को बचाया है। अजय वर्मा ने कहा कि शिविर में एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने अवश्य आना चाहिए।
विज्ञापन
ब्लडबैंक प्रभारी वरिष्ठ पैथोलॉजी डा. एसएन खान ने कहा कि शीघ्र ही ब्लड सेपरेशन यूनिट का संचालन को जाएगा तो एक यूनिट ब्लड से चार जिदंगी बचाई जा सकेगी।
इनका रहा योगदान
एससीएम हेड सुनील मिश्रा, एचआर हेड अनुपमा झा, अजय जैन, अजय वर्मा, विमल सिंह, केवल सिंह, ललित सैनी, गुरुचरण त्रिपाठी, प्रमोद दूबे, धर्मेंद्र आदि का सहयोग रहा।
ब्लडबैंक से इनका रहा सहयोग
डा. प्रफुल्ल पावशेखर, महावीर चौहान, नितिन शर्मा, हरीश सेमवाल, रजनी चौधरी, वर्णिक चौधरी, रैना नैय्यर, रश्मि नेगी, सुरभि वर्मा, निधि भट्ट, शिवानी शर्मा, दिनेश लखेड़ा, राकेश, शिवराज सिंह आदि का सहयोग रहा।
कनखल से पहुंचे रक्तदान करने
सिडकुल में लगाए रक्तदान शिविर में कनखल के शिवपुरी निवासी मनोज वर्मा रक्तदान करने पहुंचे। उन्होंने शिविर में पहुंचकर रक्तदान किया। बताया कि उनका नौवीं बार रक्तदान है। बताया कि अमर उजाला में प्रकाशित खबर पढ़कर वह रक्तदान पहुुंचा। आसपास के कई अन्य लोग भी रक्तदान करने पहुंचे।