{"_id":"5b352b374f1c1bb36e8ba4db","slug":"121530211127-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंड्या का बयान बौद्घिक दिवालियापन का परिचायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंड्या का बयान बौद्घिक दिवालियापन का परिचायक
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के बारे में शांतिकुंज प्रमुख डा. प्रणव पंड्या द्वारा दिए गए बयान को मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती ने बौद्धिक दिवालियापन का परिचायक बताया है। उन्होंने ?कहा कि इस तरह का बयान मनुष्यता के भी खिलाफ है।
स्वामी शिवांनद सरस्वती ने कहा कि किसी की शक्ल पसंद होना अथवा न होना यह तो मनुष्यता के पूरी तरह खिलाफ है। संत का चोला पहने व्यक्ति द्वारा इस तरह का बयान दिया जाना और भी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि आचार्य सभा की बैठक में गंगा के बारे में चर्चा की गई लेकिन दो किमी. दूर पर गंगा की रक्षा के लिए अनशन कर रहे संत की किसी ने सुध नहीं ली।
इधर, भारत साधु समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋषिश्वरानंद ने भी डा. प्रणव पंड्या के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह के बयान से सभी को बचना चाहिए। दूसरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेंद्र प्रताप ने डा. प्रणव पंड्या के बयान को बेहद दुर्भाग्यपूण बताया। कहा कि इस तरह के बयान का पुरजोर विरोध किया जाएगा। कांग्रेसजन इसके विरोध में प्रदर्शन करेंगे।