फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ...गंगा जन्मोत्सव पर पड़ रहा कालजयी योग

...गंगा जन्मोत्सव पर पड़ रहा कालजयी योग

Sun, 22 Apr 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 22 Apr 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
...गंगा जन्मोत्सव पर पड़ रहा कालजयी योग

विज्ञापन
हरिद्वार।
प्रत्येक वर्ष बैसाख शुक्ल सप्तमी को गंगा का जन्मोत्सव गंगा सप्तमी के रूप में पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार यह दिन गुरु के नक्षत्र पुर्नवसु में आ रहा है। यदि गुरु की दृष्टि, सूर्य और चंद्रमा दोनों पर हो तो यह योग बनता है। इस बार यह योग 12 वर्ष बाद आया है। इसलिए इस दिन का महत्व कुंभ के समान हो गया है।
ज्योतिषाचार्य डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि कालजयी योग में स्नान का भारी महत्व है। गंगा अवतरण के समय जन्हु ऋषि इसी दिन इसी योग में गंगा का पान किया था। दधिचि ने इसी दिन और इसी योग में अपने हड्डियों का दान देवताओं को किया था। यह दिन अनेक कालजयी ऋषियों और लेखकों से जुड़ा हुआ है। गंगा सप्तमी के दिन गंगा से एक पत्थर निकालकर चांदी में मढ़वाकर यदि पूजाघर में रखे तो घर में सुख शांति आती है। इस दिन नारियल, ध्वजा और बताशे गंगा में चढ़ाने से सम्मान की प्राप्ति होती है। डा. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि गंगा में दूध चढ़ाने से सभी पापों का नाश हो जाता है। गंगा के तट पर घंटा, दीपक इत्यादि का दान देना चाहिए। गंगा की सफाई करने से विशेष फल मिलता है। चांदी की छोटी सी मछली गंगा में छोड़ी जाए तो विलक्षण पुत्री की प्राप्ति होती है। इस दिन का भारी महत्व है। गंगा स्नान के समय सात डुबकियां लगायी जानी चाहिए।
विज्ञापन

-----------------
तोरण द्वारों से सजा नगर, शोभायात्रा आज
गंगा जन्मोत्सव पर धर्मनगरी में दर्जनों तोरणद्वारों से सजाया गया है। हरकी पैड़ी पर दोपहर 12 बजे पुरोहितों द्वारा गंगा पूजन किया जाएगा। कुशावर्त सहित गंगा के सभी घाटों पर तीर्थ पुरोहित एवं व्यापारी परिवार से जमा होकर गंगा पूजन करेंगे। भव्य शोभायात्रा कुशावर्त से निकलेगी, नगर भ्रमण के बाद हरकी पैड़ी पर गंगा पूजन किया जाएगा। इसी दिन कुशावर्त पर रज्जू भैया की श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed