{"_id":"624b30494e19e74101047110","slug":"121-people-discharged-due-to-food-poisoning-haridwar-news-drn4081877173","type":"story","status":"publish","title_hn":"फूड प्वाइजनिंग के शिकार 121 लोग हुए डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फूड प्वाइजनिंग के शिकार 121 लोग हुए डिस्चार्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के पहले ही दिन कुट्टू के आटे से बने खाद्य पदार्थों का सेवन करके बीमार होने वालों में से 121 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया है। पांच लोग अब भी सरकारी और निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उनकी हालत भी सामान्य है।
शनिवार से शुरू हुए चैत्र नवरात्र के पहले ही दिन शहर से लेकर देहात तक बड़ी संख्या में लोग कुट्टू के व्यंजन खाने से बीमार हो गए थे। रविवार को ब्रह्मपुरी, काशीपुरा, गांव श्यामपुर, कांगड़ी, गाजीवाली, रोशनाबाद के लोगों को जिला और मेला अस्पताल में भर्ती कराने के साथ ही निजी अस्पतालों में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इसमें जिला अस्पताल में 42 और मेला अस्पताल में 40 लोगों को इलाज के लिए लाया गया था। इसके अलावा अन्य बीमारों को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। सोमवार को कुल फूड प्वाइजनिंग से बीमार हुए 126 लोगों में से 121 को अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। तीन जिला और दो भूमानंद हॉस्पिटल में भर्ती हैं। सीएमओ डा. कुमार खगेंद्र सिंह ने बताया कि डिस्चार्ज हुए सभी लोग सामान्य हालत में हैं। जो मरीज भर्ती हैं, उनके भी देर शाम या सुबह तक डिस्चार्ज होने की उम्मीद है।