फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   12 sub-inspectors and two additional sub-inspectors were transferred.

Haridwar News: 12 उपनिरीक्षक और दो अपर उपनिरीक्षकों के तबादले किए

Fri, 13 Feb 2026 07:53 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
12 sub-inspectors and two additional sub-inspectors were transferred.
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने शुक्रवार शाम 14 उपनिरीक्षकों व अपर उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में फेरबदल किया है। कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर भेजा गया है।
विज्ञापन

एसएसपी की ओर से जारी ट्रांसफर सूची के अनुसार रानीपुर एसएसआई नितिन चौहान को एसएसआई कोतवाली लक्सर भेजा है। प्रदीप कुमार को कोतवाली मंगलौर से एसएसआई कोतवाली रानीपुर, लोकपाल परमार को एसएसआई लक्सर से प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, एसआई रफत अली को एसएसआई कोतवाली मंगलौर से सम्बद्ध पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कार्यालय में भेजा गया है। प्रवीन बिष्ट को प्रभारी चौकी अस्पताल, कोतवाली गंगनहर से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली मंगलौर, वीरेंद्र सिंह नेगी को प्रभारी चौकी भिक्कमपुर, कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी अस्पताल, कोतवाली गंगनहर, नीरज सिंह रावत को प्रभारी चौकी रायसी से प्रभारी चौकी काली नदी भगवानपुर भेजा गया है।
विज्ञापन

बलवीर सिंह चौहान को प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली मंगलौर से प्रभारी चौकी सप्तऋषि, अंकुल अग्रवाल को प्रभारी चौकी सप्तऋषि, कोतवाली नगर से प्रभारी चौकी बाजार, कोतवाली ज्वालापुर, कर्मवीर को कोतवाली लक्सर से प्रभारी चौकी तेजपुरा भगवानपुर, अजय लाल को थाना पथरी से प्रभारी चौकी रायसी, कोतवाली लक्सर, महिपाल सैनी को पुलिस लाइन से कोतवाली कनखल भेजा गया है। अपर उप निरीक्षक राकेश कुमार को प्रभारी चौकी बाजार से कोतवाली ज्वालापुर व देवेंद्र सिंह को कोतवाली रानीपुर से कोतवाली मंगलौर भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed