फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   12 imposters arrested under Operation Kalanemi

Haridwar News: ऑपरेशन कालनेमि के तहत 12 ढोंगियों को किया गिरफ्तार

Thu, 04 Dec 2025 06:19 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Dec 2025 06:19 PM IST
विज्ञापन
12 imposters arrested under Operation Kalanemi
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में पुलिस ने ऑपरेशन कालनेमि के तहत 12 ढोंगियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि सभी साधु का भेष धारण कर जादू-टोना कर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। पुलिस ने सभी का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को पुलिस टीम नवोदय नगर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी बीच यहां और आसपास के इलाकों में कुछ लोग साधु के भेष में दिखाई दिए। आरोप है कि सभी तंत्र-मंत्र, जादू-टोना आदि दिखाकर श्रद्धालुओं को भ्रमित कर रहे थे। ऐसे में आसपास भीड़भाड़ जमा हो रही थी। तब पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि राकेश सिंह निवासी नवोदय नगर टिहरी स्थापित कॉलोनी, राम सिंह निवासी रोशनाबाद, जितेंद्र व राजेंद्र निवासी नकुड़ सहारनपुर हाल नवोदय नगर, विजेंद्र सिंह निवासी बेहट सहारनपुर हाल रोशनाबाद, गुल्ली सिंह निवासी हाल टिहरी विस्थापित नवोदय नगर, बबली निवासी राजविहार टिहरी विस्थापित, ब्रजपाल व विनोद सिंह निवासी कोटावाली बिजनौर हाल प्रेम विहार कॉलोनी सिडकुल, संजय सिंह निवासी बिजनौर हाल नवोदय नगर, करतार सिंह निवासी नकुड़ सहारनपुर हाल नवोदय नगर, असल सिंह निवासी नजीबाबाद हाल पता गंगा टॉकीज गली नवोदय नगर का शांतिभंग में चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed