{"_id":"5c10025bbdec22417b50d381","slug":"11544553051-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर डिपो की बस में मृतवस्था में मिला सीआईएसएफ जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर डिपो की बस में मृतवस्था में मिला सीआईएसएफ जवान
Updated Wed, 12 Dec 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
हरिद्वार बस स्टैंड पर टनकपुर डिपो की बस में सीआईएसएफ का जवान मृत मिला। स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।
मंगलवार सुबह हरिद्वार पहुंची टनकपुर डिपो की बस में सवार सीआईएसएफ जवान काफी देर गुजरने के बाद भी जब नीचे नहीं उतरा तब चालक परिचालक ने उसे हिलाया ढुलाया लेकिन कोई प्रतिक्रिया न होने पर स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस जवान को जिला अस्पताल ले गई, जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस की पड़ताल में मृतक की पहचान मलकीत (46) पुत्र दयाल सिंह निवासी मोगोपोली खारपुर कटनागल जिला अमृतसर पंजाब के रुप में हुई। सीओ सिटी परीक्षित कुमार ने बताया कि मृतक सीआईएसएफ जवान धारचूला पिथौरागढ़ में तैनात था। उन्होंने बताया कि मलकीत छुट्टी लेकर अपने घर जा रहा था।