फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   ण्ण्राफेल विमान, बेरोजगारी, अटल जी के अस्थि विसर्जन पर केंद्र सरकार को घेरा

ण्ण्राफेल विमान, बेरोजगारी, अटल जी के अस्थि विसर्जन पर केंद्र सरकार को घेरा

Mon, 20 Aug 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 20 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
ण्ण्राफेल विमान, बेरोजगारी, अटल जी के अस्थि विसर्जन पर केंद्र सरकार को घेरा

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। जयराम आश्रम में कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के स्वागत समारोह में राफेल विमान और अनिल अंबानी की कंपनी को दिए गए सौदे में एक लाख 71 हजार करोड़ का घोटाले का आरोप लगाते हुए भाजपा सरकार की खिंचाई की गई। अटल जी के अस्थि प्रवाहित कार्यक्रम को व्यावसायिक कार्यक्रम बताते हुए भी भाजपा की आलोचना की गई।
सोमवार को जयराम आश्रम में पहुंचने पर प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह का आश्रम के पीठाधीश्वर ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप एवं एआईसीसी सदस्य डा. संजय पालीवाल ने स्वागत किया। इस दौरान पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रभारी ने राफेल लड़ाकू विमान खरीद में केेंद्र सरकार पर एक लाख 71 हजार करोड़ रुपये का घोटाला करने का आरोप लगाते हुए घेरा। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को सूचना क्रांति का जनक बताया। उन्होंने कहा कि तब विपक्ष ने राजीव गांधी को रक्षा सौदे में घेरते हुए आरोप लगाए थे, जिन्हें साबित नहीं कर सके। 1999 में कारगिल युद्ध में बोफोर्स तोपों से ही दुश्मन सेना को परास्त करने में कामयाबी हासिल की। उन्होंने कहा कि अब भाजपा की केंद्र सरकार की रक्षा नीति में किए गए राफेल विमान घोटाले की पोल खुल चुकी है। बेरोजगारों के साथ मजाक करते हुए उन्हें पकौड़ा तलने को कहते हुए जले पर नमक छिड़कने का काम किया है। देश में निवेश तो होना दूर अब अन्य देशों से भी संबंध खराब होने लगे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अटल जी के नाम पर राजनीति करते हुए उनके अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को व्यावसायिक कर दिया है। हरिद्वार में रविवार को जनता ने उनकी पोल खोल दी थी। एक पूर्व प्रधानमंत्री के अस्थि प्रवाहित करने के लिए उनका परिवार है। साढ़े चार साल के कार्यकाल में उनके लिए कुछ नहीं कर पाए। अब अटल जी के नाम पर जनता की भावना को लूटने के लिए मैदान में उतरे हैं। उन्होंने क्रिकेटर से नेता बने पंजाब सरकार के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू के पाकस्तिान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण में शामिल होने पर कहा कि भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिना बुलाए पाकिस्तान गए थे, सिद्घू को तो निमंत्रण देकर बुलाया गया। पाकिस्तान से इतनी ही नफरत है तो उनसे व्यापारिक संबंध अब तक समाप्त क्यों नहीं किए। यही नहीं यूएनओ में पाकिस्तान के खिलाफ एक बार भी नहीं बोले। इस मौके पर मंगलौर विधायक काजी निजामुद्दीन, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजीव राठौर, विरेंद्र जाति, सोनी मिश्रा, सतेंद्र शर्मा, एके सिंह आदि शामिल हुए। इसके बाद ब्रह्मचारी ब्रह्मस्वरूप ने मंदिर में पूजा अर्चना कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed