{"_id":"5b3519444f1c1b624d8b8972","slug":"11530206532-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की मांग को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ई रिक्शाओं के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की मांग को ज्ञापन सौंपा
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार। हिंदू रक्षक दल के अध्यक्ष नवीन अग्रवाल के नेतृत्व में ई रिक्शा मालिकों व चालकों ने प्रदर्शन कर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ई-रिक्शा के नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाने की मांग की है।
नवीन अग्रवाल ने कहा कि परिवहन विभाग की अनदेखी से शहर में जरूरत से अधिक ई- रिक्शा हो गए हैं। इससे जाम की स्थिति होने के साथ ही ई- रिक्शा संचालकों के रोजगार पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। महादेव रिक्शा यूनियन के अध्यक्ष अजय राजपूत ने कहा कि एक-एक व्यक्ति के नाम पर 5 से 10 तक रजिस्ट्रेशन होने से लोग किराये पर रिक्शा चलवाकर बेरोजगारों का हक मार रहे हैं। ई- रिक्शा डीलर बैंक से लोन दिलाने के नाम पर भारी फर्जीवाड़ा कर रहे हैं। शिवम चंचल ने कहा कि ई- रिक्शा चला रहे चालकों को सत्यापन भी नहीं कराया जा रहा है। ऐसे में कई लोग घटनाओं को अंजाम देकर फरार हो जाते हैं। दूसरे राज्यों से आकर लोग फर्जी आईडी के आधार पर ई- रिक्शा खरीदने के लिए बैंक से लोन तक ले रहे हैं। शशांक शर्मा ने कहा कि ई- रिक्शा बढ़ने से स्थानीय लोगों को काम नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर ई- रिक्शा चालक परिवार सहित भूख हड़ताल करेंगे। प्रदर्शनकारियों में शंकर विश्वास, शुभम सैनी, सुमित कुमार, सचिन शर्मा, राजकुमार, पवन, अर्जुन कश्यप, मोहित शर्मा, मनोज, सुभाष राजपूत, सुखवीर, सन्नी धीमान, सुधांशु जैन, मनोज, राज, कुलदीप, रोहित, अभिनव, नितिन, दीपक आदि शामिल रहे।