फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Haridwar News ›   योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति ही नहीं, आदर्श जीवन पद्घति हैं: डॉ. शरली टेल्लस

योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति ही नहीं, आदर्श जीवन पद्घति हैं: डॉ. शरली टेल्लस

Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्घति ही नहीं, आदर्श जीवन पद्घति हैं: डॉ. शरली टेल्लस

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
पतंजलि योगपीठ में डा. टेल्लस ने कहा कि मेडिसिन के नाम पर एलोपैथिक दवाओं का धड़ल्ले से प्रयोग करने से कई साईड इफेक्ट हो रहे हैं। जबकि योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति विशुद्ध रूप से प्राकृतिक व साइड इफेक्ट रहित है। योग व आयुर्वेद सिंप्टोमैटिक इलाज है। यही प्राचीन और अर्वाचीन चिकित्सा विज्ञान के मुख्य भेद हैं। योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ऋषि परंपरा से प्राप्त प्राचीन चिकित्सा है।

बृहस्पतिवार को पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन तथा पतंजलि विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित एडवांस्ड रिसर्च मैथड फॉर पोस्ट ग्रेजुएट इन कॉपलिमेंट्री एंड अल्टरनेटिव मेडिसिन विषय पर सात दिवसीय कार्यशाला के प्रथम दिन पतंजलि रिसर्च फाउंडेशन की डायरेक्टर डा. शरली टेल्लस ने उच्च शोध पर आधारित प्रस्तुतिकरण प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि योग व आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति ही नहीं, आदर्श जीवन पद्धति भी हैं। योग से शरीर को इतना सशक्त बनाएं कि दवा की जरूरत ही न पड़े और यदि दवा लेना जरूरी हो तो आयुर्वेद से ही इलाज कराएं। आयुर्वेद में जड़ी-बूटियों का प्रयोग होता है। जिसका शरीर पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ता। आकस्मिक सेवाओं को छोड़कर एलोपैथी चिकित्सा पर ज्यादा निर्भर न रहें। आयुर्वेद की दवाएं रोगों को जड़ से मिटाने में सक्षम हैं। कार्यशाला में एसडीएम कालेज कर्नाटक तथा पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के शोध छात्रा-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यशाला में डा. नीलकमल सिंह, सचिन शर्मा, प्रभात मिश्रा, रामकुमार गुप्ता, दीपक पाल, अंकुर कुमार गुप्ता, कनकन गुलाटी आदि ने विशेष योगदान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed