{"_id":"5adcc5b74f1c1ba0098b5ef8","slug":"11524417975-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"..नशे और प्रतिबंधित दवा के साथ बिना डिग्री वाले तीन क्लीनिक सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..नशे और प्रतिबंधित दवा के साथ बिना डिग्री वाले तीन क्लीनिक सील
Updated Sun, 22 Apr 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरिद्वार। जिलाधिकारी दीपक रावत के निर्देश पर जिले में चलाए गए अभियान के दौरान 45 झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। प्रतिबंधित दवा मिलने और डिग्री नहीं होने पर इन सभी क्लिनिकों को सील कर दिया गया है। हरिद्वार मेें तीन और रुड़की व आसपास के क्षेत्र में 42 क्लिनिकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
हरिद्वार में फर्जी डिग्री पर क्लीनिक चलाए जाने की सूचना पर एसडीएम मनीष सिंह ने डाक्टर अजय सिंह के साथ खड़खड़ी और भीमगोड़ा क्षेत्र में क्लीनिकों की जांच को अभियान चलाया। टीम मनसा देवी मंदिर के रास्ते पर पालीवाल क्लीनिक पर पहुंचे, लेकिन वहां पर कोई भी नहीं मिला। इसके बाद टीम नई बस्ती में गोसाई गली में सागर विश्वास के लक्ष्मी क्लीनिक पर पहुंची। वहां पर नशे की दवाओं के साथ अनियमितता मिलने पर सील कर दिया।
इसके बाद गोसाई गली में ही राजेंद्र पाल के सार्थक क्लीनिक का लाइसेंस चेक किया तो पता चला कि डाक्टर आयुर्वेद से संबंध है, लेकिन वहां पर मरीजों को एलोपैथिक दवा दी जा रही थी। यहां पर भी नशे के साथ प्रतिबंधित दवा मिली। जिस पर सार्थक क्लीनिक को सील कर दिया। इसके बाद हिल बाईपास पर पूर्व सभासद डा. प्रेम प्रकाश सतलेवाल के प्रकाश क्लीनिक पर जांच करने पर प्रतिबंधित दवा मिली। जिसे सील कर दिया। एसडीएम मनीष सिंह ने बताया कि कार्रवाई के दौरान तीन क्लीनिकों को सील कर दिया है। इन्हें नोटिस जारी करते हुए डिग्री प्रस्तुत करने को निर्देश दिए हैं।