{"_id":"5a676ca54f1c1b91268b5f08","slug":"11516727461-haridwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पदमावत के रिलीज होकर अलर्ट, पुलिस फोर्स की तैनाती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पदमावत के रिलीज होकर अलर्ट, पुलिस फोर्स की तैनाती
Updated Tue, 23 Jan 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरिद्वार।
देश के कई राज्यों में बवाल की वजह बनी हिंदी फिल्म पदमावत की रिलीज को लेकर हरिद्वार में भी पुलिस अलर्ट हो गई है। पेंटागन मॉल में बने वेब सिनेमा एवं रघुनाथ मॉल के सन सिटी में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। इधर, खुफिया विभाग भी राजपूत संगठनों की गतिविधियों पर निगाह रखे हुए है। पिछले कई माह से फिल्म पदमावती सुर्खियों में है। विवाद बढ़ने के बाद फिल्म का नाम पदमावती से बदलकर पदमावत कर दिया गया है लेकिन अभी भी राजपूत समाज फिल्म के न रिलीज होने की बात पर अड़ा है।
25 जनवरी को पदमावत रिलीज होनी है। इसे लेकर हरिद्वार पुलिस भी सक्रिय हो गई है। चूंकि हरिद्वार शहर से सटे पेंटागन मॉल में वेब सिनेमा और बहादराबाद क्षेत्र में सन सिटी सिनेमा में पदमावती रिलीज होनी है। ऐसे में यहां पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है। मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने पेंटागन और सन सिटी मल्टीप्लेक्स का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
विज्ञापन
एसओ बहादराबाद मनोहर सिंह भंडारी एवं एसओ सिडकुल कमल मोहन भंडारी ने बताया कि मल्टीप्लेक्स पर पुलिस फोर्स की तैनाती कर दी गई है।
बहादराबाद क्षेत्र में फिल्म पदमावत के रिलीज के मुद्दे पर स्थानीय नागरिकों की बैठक भी बुलाई गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन के साथ शांतिपूर्ण माहौल में रिलीज होने की बात कही। चेताया कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने पर कार्रवाई होना तय है। आला अधिकारियों ने शरारती तत्वों को चिह्नित कर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में सीओ कनखल मनोज कात्याल, एसओ मनोहर सिंह भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन